नेमावर में मां और 2 बेटियाें समेत 5 लोगों की हत्या कर 10 फीट नीचे दफनाया; 2 महीने से लापता था आदिवासी परिवार

देवास जिले के नेमावर में पुलिस को एक खेत से परिवार के 5 लोगों के कंकाल मिले हैं। इनकी शिनाख्त भी हो चुकी है। परिवार के यह पांचों लोग करीब 2 महीने से लापता थे। पुलिस तलाश कर रही थी। कंकाल में एक महिला समेत उसकी 21 और 14 साल की दो बेटियां हैं। पुलिस लापता परिवार की तलाश कर रही थी।

पुलिस ने कहा है कि हमारी कोशिशों से ही यह हत्याकांड उजागर हुआ है। पांच लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस लापता लड़की का मोबाइल ट्रेस करते हुए यहां तक पहुंचने का दावा कर रही है।

नेमावर थाना प्रभारी अश्विन सिंह सेंगर ने बताया कि लापता पांचों लोगों के कंकाल 10 फीट गहरे गड्ढे में से निकाले गए हैं। शव नेमावर मेला रोड पर एक खेत में दफनाए गए थे। उन्होंने बताया कि 5 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। परिवार की गुमशुदगी को लेकर पुलिस ने कई प्रयास किए, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग पाया। पुलिस ने पांचों लोगों का पता लगाने वालों को उचित इनाम देने की घोषणा भी की थी।

देवास ग्रामीण एडिशनल SP सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए 5 टीमें बनाई थी। जो खंडवा, होशंगाबाद समेत कई जिलों में जांच कर रही थीं। मृतक परिवार के 21 साल के युवती रुपाली के मोबाइल का भी लगातार लोकेशन ट्रेस कर रहे थे। आखिरी लोकेशन चोरल डैम पर आया था। टेक्निकल टीम की मदद से लगातार छानबीन कर रहे थे।

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!