महिला का बाथरूम में मिला शव; 3 दिन पहले तार से गला घोंटकर मारा गया था, संदेही पति की तलाश शुरू

भोपाल में एक महिला की सनसनखेज हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस को महिला का शव घर के बाथरूम में मिला। उसके गले में तार मिले हैं। संदेह के घेरे में आया उसका पति करीब तीन दिन पहले घर के बाहर से ताला लगाकर बच्चों को अपने माता-पिता के घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शरू कर दी है। दोनों ने करीब 12 साल पहले लव मैरिज की थी।

अयोध्या नगर के गणपति होम्स कॉलोनी के एक मकान से मंगलवार दोपहर अयोध्या नगर पुलिस को बदबू आने की सूचना मिली। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि पड़ोसियों ने बताया कि यहां पर प्रशांत पटेल अपनी पत्नी राखी पटेल और बेटा-बेटी के साथ रहता है। पुलिस ने संदेह के आधार पर दरवाजे पर लटका ताला तोड़ दिया।

तलाशी करने पर बाथरूम में एक महिला की लाश मिली। शव तीन दिन पुराना होने के कारण सड़ चुका था। महिला की शिनाख्त राखी पटेल के रूप में हुई। पड़ोसियों ने बताया कि करीब तीन दिन पहले रात में प्रशांत और राखी का जमकर झगड़ा हुआ था। कुछ देर बाद प्रशांत दोनों बच्चों को लेकर बाहर आया और घर पर ताला लगाकर चला गया। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं।

घर पर झूठ बोलकर निकला

एएसपी भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने जब गैतरगंज में प्रशांत के परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि प्रशांत तीन दिन पहले आया था। उसने बताया कि राखी को दिल्ली में जॉब के सिलसिले में काम है। इसलिए वह वहां गई है। बच्चों को यहीं पर छोड़कर वह चला गया। उसके बाद से उसका फोन बंद है।

12 साल पहले लव मैरिज की थी

परिजनों के अनुसार प्रशांत और राखी ने 12 साल पहले लव मैरिज की थी। राखी पहले प्राइवेट जॉब करती थी। प्रशांत भी प्राइवेट जॉब करता है। उनका लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। प्रशांत की तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद ही घटना के बारे में पता चल पाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!