रिश्तों का कत्ल! भांजे ने चाकू गोदकर मामा को उतारा मौत के घाट, आरोप फरार

जबलपुर। शहर के कैंट क्षेत्र (Cantt Area) में भांजे ने चाकू गोदकर मामा को मौत की नींद सुला दिया. पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी तीन साल से गायब है, मृतक को संदेह था कि पत्नी के गायब होने के पीछे कहीं ना कहीं भांजे का हाथ है. बस फिर क्या था इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हुआ और इसी दौरान भांजे ने मौका पाते ही चाकू से गोदकर मामा की हत्या कर दी. इससे पहले सोमवार को बरेला थाना अंतर्गत हिनौतिया गांव में एक बेटे ने 50 हजार रुपये न देने पर अपने पिता की हत्या कर दी थी. पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार करते हुए वारदात का खुलासा किया था.

भांजे ने सुलाया मामा को मौत की नींद

पुलिस के मुताबिक भांजे हनी ने अपने मामा दिनेश की हत्या कर दी. आरोपी हनी फरार बताया जा रहा है. मृतक दिनेश के सिविल लाइन इलाके में कवर्धा हाउस में रहता था और रात में हनी इस से मिलने के लिए गया दोनों ने खाना खाया. इसी बीच में हनी- दिनेश के बीच में विवाद हो गया. विवाद की वजह हनी की 3 साल से गुमशुदा पत्नी बनी थी. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि हनी ने दिनेश को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी. आरोपी हनी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

रिश्तों का कत्ल

इससे पहले जबलपुर के बरेला हनोतिया गांव में 8 जून को 70 साल के गोपाल मार्को की हत्या हो गई थी. पुलिस ने जांच की तो पता लगा गोपाल मार्को की हत्या उनके ही बेटे कमलेश मारको ने की. कमलेश मार्को एसएएफ का जवान था. लेकिन अपनी बुरी आदतों की वजह से उसकी नौकरी छूट गई और आप पैसे और शराब की लत के चलते उसने अपने पिता की हत्या कर दी.मृतक गोपाल प्रसाद मार्को का पुत्र कमलेश मार्को (40) शराब पीने का आदी थी. उसने वारदात को अंजाम देने के 3 दिन पूर्व गोपाल प्रसाद मार्गो से भोपाल जाने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी, लेकिन पिता ने इतनी बड़ी रकम देने के लिए उसे मना कर दिया था. आरोपी इसी बात को लेकर नाराज हो गया और 7-8 जून की दरमियानी रात कमलेश अपने घर से हथियार लेकर शिव धाम मंदिर पहुंचा. जहां पिता गोपाल प्रसाद मार्को गहरी नींद में सो रहा था. इसी दौरान उसने धारदार हथियार निकाल कर पिता के चेहरे पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!