ऊर्जा मंत्री तोमर के निर्देश पर 3 इंजीनियर निलंबित

इंदौर:ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इंदौर जिले में पदस्थ तीन इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर आउटसोर्स एजेंसी के विरूद्ध एफआईआर करवाने की कार्यवाही भी की जा रही है।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सोमवार रात इंदौर से भोपाल आते वक्त इंदौर बायपास से गुजर रहे थे। वहाँ निरीक्षण के दौरान मेंटेनेंस में लापरवाही पाई गई। उन्होंने स्वयं कुछ स्थानों पर विद्युत संपत्ति के पास से पेड़ की शाखाएँ और झाड़ियाँ हटाईं। इस मौके पर उन्होंने मेंटेनेंस का कार्य गंभीरता से करने और उपभोक्ता सेवाओं पर भी ज्यादा ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने मांगलिया स्थित ग्रिड, मांगलिया ग्रामीण विद्युत वितरण केंद्र कार्यालय एवं महालक्ष्मी नगर जोन कार्यालय का निरीक्षण किया। यहाँ आउटसोर्स कर्मचारियों की उपस्थिति संबंधी कार्यों में लापरवाही पाने पर कठोर कार्रवाई के निर्देश प्रबंध निदेशक अमित तोमर को दिए। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर मंगलवार को मप्रपक्षेविविकं के कार्यपालक निदेशक संजय मोहासे ने इंदौर उत्तर संभाग के कार्यपालन यंत्री मनेंद्र  गर्ग, उत्तर संभाग के एच.टी. मेंटेनेंस प्रभारी असिस्टेंट इंजीनियर प्रदीप दांगी एवं मांगलिया विद्युत वितरण केंद्र प्रभारी जूनियर इंजीनियर अशोक ठाकुर को निलंबित कर दिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!