वायरल हो रही रणवीर-दीपिका की शादी की ये तस्वीरें

बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोन की शादी की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। ये फोटो एक बोट की हैं, जहां रणवीर और दीपिका ने साउथ इंडियन स्टाइल में शादी की थी। इन दोनों ने 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी। यह शादी इटली के लेक कोमो में हुई थी। इस शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रणवीर और दीपिका के फैंस ने ये तस्वीरें पहले कभी नहीं देखी थी। इस वजह से इन तस्वीरों को खूब शेयर किया जा रहा है।

वायरल हो रही तस्वीरों में यह जोड़ा पारंपारिक परिधान में नजर आ रहा है। वहीं दूसरी फोटो में रणवीर और दीपिका एक अलीशान बोट में बैठकर शादी की जगह पर पहुंच रहे हैं। ये तस्वीरें उनकी साउथ इंडियन स्टाइल शादी की हैं, जिसमें दीपिका पारंपारिक ऑरेंज कलर की साड़ी में दिख रही हैं तो रणवीर ने सुनहरी कढ़ाई वाली जैकेट पहन रखी है। रणवीर और दीपिका ने दो तरीके से शादी की थी। पहली शादी आनंद करज परंपरा के तहत हुई थी और दूसरी बार इस जोड़े ने साउथ इंडियन स्टाइल में शादी की थी।

जब मेंहदी की रस्म के दौरान निकला था सूर्य

अपनी शादी को याद करते हुए दीपिका पादुकोन ने फिल्मफेयर में बताया था कि उन्हें शादी की कई सारी चीजें जीवन भर याद रहेंगी। इसमें उनकी मां का कन्यादान करना और मेंहदी की रस्म पूरी होने से पहले सूरज का निकल आना शामिल है। उन्होंने बताया था कि रणवीर और उन्हें दोनों को सूरज बहुत पसंद है। इससे इन दोनों का खास कनेक्शन है। उन्होंने आगे बताया “उस दिन सब कुछ ठीक था। किसी का बैग इधर उधर नहीं हुआ था। कोई भी एयरपोर्ट के लिए लेट नहीं हुआ था। 15 नवंबर को आनंद करज सेरेमनी खत्म हुई थी और हम दोनों बोट के जरिए वापस होटल पहुंचे थे। सूरज डूब रहा था और हमारी शादी के बाद यह पहली बार था जब हम दोनों एकांत में साथ थे। हमने अपना पसंदीदा गाना तेज आवाज में सुना और सूर्यास्त का मजा लिया था।”

दीपिका और रणवीर की जोड़ी जल्द ही बड़े पर्दे पर भी दिखाई देगी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिलदेव के ऊपर बनी फिल्म 83 में रणवीर कपिल का किरदार निभा रहे हैं, जबकि दीपिका ने उनकी पत्नी रोमी देवी का रोल किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!