‘औकात” वाले बयान पर पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे ने रिया चक्रवर्ती से मांगी माफी, सुशांत केस पर बयान देते हुए कहा- ”कभी नहीं कहा मर्डर हुआ”

साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का केस तो चर्चा में था ही लेकिन उससे ज्यादा सुर्खियों पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बटोरी थीं। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के दौरान भी वे काफी चर्चित हुए थे। मामले की जांच के लिए बिहार और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनातनी के दौरान पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे खबरों में आए थे। उन्होंने सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को लेकर अनुचित बयान दिया था।
वहीं अब एक बार फिर गुप्तेश्वर पांडे चर्चा में हैं। इन दिनों वे अयोध्या में कथावाचन कर रहे हैं। पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे के चर्चा में आने की वजह उनका रिया से माफी मांगना है।

दरअसल,हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें रिया चक्रवर्ती पर अपने उस कमेंट पर पछतावा है। इसके जवाब में उन्होंने कहा-‘मेरे लिए औकात का अंग्रेजी में मतलब कद होता है। लेकिन इसे अपमानजनक माना गया, इसलिए उन्होंने माफी मांगकर अपने शब्दों को वापस ले लिया था। मुझे मेरे बयान पर खेद है।’

इतना ही नहीं उन्होंने सुशांत केस पर बयान देते हुए क कहा- ‘मैंने कभी नहीं कहा कि सुशांत सिंह की हत्या हुई या उन्हें मारा गया।

गुप्तेश्वर पांडे ने क्या दिया था बयान
सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला सुनाया था। तब बिहार के DGP रहे गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा था कि यह न्याय की जीत है। रिया चक्रवर्ती के परिवार वालों की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कमेंट को लेकर उन्होंने कहा था उनकी औकात नहीं है कि नीतीश पर कुछ बोल सकें। नीतीश कुमार के सपोर्ट से ही सुशांत के परिवार वालों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत की मौत ने देशभर को हैरान कर दिया और लोगों ने उनके लिए न्याय की मांग उठाई। लोगों का मानना था कि उनकी हत्या हुई है। इसके अलावा सुशांत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके खाते से पैसे निकालने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। बिहार मुंबई पुलिस की जांच के बाद इस केस को सीबीआई को सौंपा गया। फिलहाल, ये जांच अभी भी जारी है और लोगों ने सीबीआई की जांच रिपोर्ट का इंतजार है

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!