वेब सीरीज ‘सदाबहार’ में नजर आएंगी जया बच्चन, डिजीटल डेब्यू को तैयार एक्ट्रेस

मुंबई । बॉलीवुड की एक्ट्रेस जया बच्चन जल्द ही डिजीटल डेब्यू करने जा रही हैं। वह वेब सीरीज ‘सदाबहार’ के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने को तैयार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जया बच्चन ने इस वेब सीरीज की शूटिंग फरवरी में ही शुरू कर दी थी। लेकिन, कोरोना की दूसरी लहर के बाद शूटिंग रोक दी गई। लेकिन, अब जब हालात ठीक हो रहे हैं तो वेब सीरीज की शूटिंग भी दोबारा शुरू हो गई है। ‘सदाबहार’ की टीम ने इस हफ्ते ही 2 सीक्वेंस की शूटिंग की ही। कोरोना प्रोटोकॉल्स को ध्यान में रखते हुए शो की शूटिंग बायो बबल में यूनिट के सिर्फ 50 मेंबर्स के बीच ही की गई। शूट के दौरान सेफ्टी का बी पूरा ध्यान रखा गया। हालांकि, अभी तक सीरीज को लेकर यह जानकारी सामने नहीं आई है कि वेब सीरीज किस सब्जेक्ट पर आधारित है। इससे पहले, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन भी डिजीटल प्लेटफार्म पर नजर आ चुके हैं। अभिषेक बच्चन की फिल्म और बेव सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी हैं। वहीं अमिताभ बच्चन की ‘गुलाबो-सिताबो’ भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी और अब जया बच्चन भी डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं। बता दें कि जया बच्चन पूरे पांच साल बाद स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। लास्ट टाइम वह करीना कपूर-अर्जुन कपूर स्टारर ‘की और का’ में नजर आई थीं, जो 2016 में रिलीज हुई थी। साल 2016 के बाद जया बच्चन किसी फिल्म या टीवी शो में नजर नहीं आईं थीं। लेकिन, वह राजनीति में लगातार एक्टिव रही हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!