अदरक के ये फायदे जानते हैं आप

आमतौर पर हर घर की रसोई में मिलने वाला अदरक गले और पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अदरक का सेवन हाजमे को ठीक रखता है पर अदरक के टुकड़े के साथ थोड़ा सा नमक मिलाने से इसका फायदा दोगुना हो जाता है और कफ या बलगम की समस्या से तत्काल राहत मिलती है।
अदरक, श्वास नली के संकुचन में हो परेशानी से तो निजात दिलाता ही है, जिससे सूखी खांसी से निपटने में भी मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट गले और सांस लेने वाली नली में जमा टॉक्‍सिन को साफ करता है और कफ को बाहर निकालता है। यही नहीं अदरक में ऐसे गुण भी पाए जाते हैं, जो अस्‍थमा और ब्रोंकाइटिस को दूर करने में लाभदायक होते हैं। यदि अदरक में नमक मिला दिया जाए तो इसकी ताकत दोगुनी बढ़ जाती है क्‍योंकि नमक गले में फसे म्‍यूकस को निकालने में तेजी से मदद भी करता है और बैक्‍टीरियल ग्रोथ को भी रोकता है।
अदरक और नमक
अदरक को छील कर धो लें और छोटे टुकड़ों में काटें। फिर उस पर थोड़ा सा नमक छिड़के। अब इसे चबाएं और इसका रस निगल लें। उसके बाद शहद चाटना ना भूलें जिससे इसका स्‍वाद गायब हो जाए। अदरक और नमक को एक साथ चबाने से बहुत ज्‍यादा असर होता है। इसका स्वाद बहुत कसैला होता है इसलिए बहुत से लोग इस तरह इसे नहीं खा पाते इसलिये आप चाहें तो इसका काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। 
अदरक का काढा
इसे बनाने के लिये एक गिलास खौलते हुए पानी में थोड़े से अदरक के टुकड़े डालें और नमक मिलाएं। फिर पानी को आधा हो जाने तक खौलाएं और गैस बंद कर दें। फिर इसे छान कर रख लें और जब यह पीने लायक ठंडा हो जाए तब इसे पी लें। इससे आपका कफ, बलगम, खांसी और जुकाम आदि से तो राहत मिलेगी ही और पेट भी साफ रहेगा जिससे आप से सभी तरह की बीमारियां कोसों दूर रहेंगी।
गंजेपन से होता है बचाव 
खाने पीने मे लापरवाही और बदलते मौसम के चलते कम उम्र में ही बाल झड़ने की समस्या आजकल आम बात है। युवाओं के लिए यह परेशानी एक गंभीर समस्या बनती जा रही हैं।
अगर आप भी ऐसी ही किसी परेशानी से ग्रस्त हैं तो अदरक का ये नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। 
अगर आप बाल घने करने के लिए कई तेल और दवा खाकर देख चुके हैं तो इसे भी आजमा कर देखिए। 
अदरक एक एंटी बैक्टीरियल औषधि माना जाता है। अदरक एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से इसके प्राकृतिक गुण बालों को झड़ने से भी रोकते हैं। गंजेपन की समस्या से निजात पाने के लिए आप अदरक के रस को नींबू के रस में मिलाकर बालों में लगाएं। ऐसा करने से बालों से डैंड्रफ की समस्या भी दूर होगी और बाल झड़ने बंद हो जाएंगे।  
बालों में अदरक लगाते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि इसके रस का एसिडिक नेचर होने की वजह से ये आपके बालों में रुखापन कर सकता है इसलिए अदरक का रस लगाने के बाद हमेशा अपने बालों को अच्छी तरह से धोना चाहिए। 

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!