कमलनाथ मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है

मध्य प्रदेश सरकार में बड़ा राजनीतिक फेरबदल हो सकता है. सीएम कमलनाथ बड़ा फैसला ले सकते हैं. अगले 24 घंटे के अंदर कमलनाथ कैबिनेट से दो मंत्री हटाए जा सकते हैं. उच्चपदस्थ सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर मिली है. प्रत्‍यक्ष तौर पर इसकी वजह निर्दलीय और सपा-बसपा विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह देना बताया जा रहा है, लेकिन अंदरूनी सूत्र कह रहे हैं कि कुछ मंत्रियों के लगातार बगावती तेवर देखते हुए सीएम कमलनाथ बड़ा फैसला ले सकते हैं.
दरअसल, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कमलनाथ सरकार को गिराने और विधायकों के समर्थन वापसी को लेकर अफवाहों का बाज़ार गर्म है. इन्हीं अटकलों के बीच अब खबर मिल रही है कि अगले 24 घंटे में कमलनाथ दो मंत्रियों को हटा सकते हैं. अभी फिलहाल यह बताया जा रहा है कि निर्दलीय विधायकों को जगह देने के लिए दो मंत्री हटाए जा रहे हैं. हालांकि, कमलनाथ मंत्रिमंडल में अभी 28 मंत्री हैं. संख्या के हिसाब से 35 मंत्री बनाए जा सकते हैं. यानि किसी मंत्री को हटाए बिना भी सपा-बसपा या निर्दलीय विधायकों को जगह दी जा सकती है.
अभी विधानसभा में सीएम कमलनाथ सहित कांग्रेस के 114 विधायक हैं, जो बहुमत से दो कम हैं. कांग्रेस सरकार फिलहाल निर्दलीय और सपा के एक और बसपा के 2 विधायकों के समर्थन से चल रही है. दमोह से बसपा विधायक रमाबाई मंत्री पद न मिलने से लगातार नाराज चल रही हैं. बुरहानपुर से कांग्रेस के बागी विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा भी बार-बार घुड़की दे चुके हैं.कमलनाथ मंत्रिमंडल में कई खेमों को प्रतिनिधित्व है. सिंधिया, दिग्विजय औऱ कमलनाथ समर्थकों को जगह मिली है. इसमें सिंधिया खेमा लगातार हरकत में है. लोकसभा चुनाव में ग्वालियर-चंबल में पार्टी की हार का आरोप भी इन मंत्रियों पर लगा कि उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों को सहयोग नहीं किया. बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्री प्रद्युम्‍न सिंह की सीधी सीएम कमलनाथ से तकरार हुई थी. बाकी मंत्रियों ने सिंह को शांत कराया था. पता ये भी चला था कि सीएम कमलनाथ ने यह तक कह दिया था कि उन्‍हें पता है वह कहां से कंट्रोल हो रहे हैं और किसके कहने पर यह सब कर रहे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!