अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी के लिए प्रभात तारा मैदान तैयार

योग कार्यक्रम को लेकर मंच सजधज कर तैयार है. इस मंच पर पीएम के अलावा राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, सीएम रघुवर दास और केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक मौजूद रहेंगे. इस मेगा इवेंट को लेकर प्रशासन ने तमाम तरह के इंतजाम किये हैं.

रांची का प्रभात तारा मैदान एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने को तैयार है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां करीब 40 हजार लोगों के साथ योग करेंगे. पीएम आज रात 10.40 बजे रांची पहुंचेंगे. योग कार्यक्रम को लेकर मंच सजधज कर तैयार है. इस मंच पर पीएम के अलावा राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, सीएम रघुवर दास और केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक मौजूद रहेंगे. इस मेगा इवेंट को लेकर प्रशासन ने तमाम तरह के इंतजाम किये हैं.

रांची को मिलेगी अन्तरराष्ट्रीय पहचान

मेगा शो को लेकर रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान सजधज कर तैयार है. साफ-सफाई हो या फिर सुरक्षा, हर तरह की तैयारी मुकम्मल कर ली गई है. मंच ऐसा बनाया गया है कि पीएम को आखिरी पंक्ति में बैठे लोग भी आसानी से देख पाएंगे. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के जरिये रांची को अन्तरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की कोशिश है.

11 गेटों से मैदान में एंट्री

रांची उपायुक्त राय महिमापत रे ने बताया कि कार्यक्रम में हर शख्स के लिए स्थान निर्धारित किये गये हैं. साफ- सफाई, स्वास्थ्य, पेयजल, शौचालय के इंतजाम किये गये हैं. सुरक्षा बेहद सख्त होगी. मैदान में जाने के लिए 11 गेट बनाये गए हैं, जहां सादे और वर्दी में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहेंगे.

40 हजार लोग लेंगे हिस्सा

उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रमस्थल पर 40 से अधिक एलइडी लगाए गए हैं. कार्यक्रम में 40 हजार लोग पहुंचने वाले हैं. जिन लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है. उनके लिए निःशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गई है. कार्यक्रमस्थल में रात 3 बजे से 4 बजे तक ही एंट्री दी जाएगी.
जवान से लेकर एसपी रहेंगे सुरक्षा में तैनात

सुरक्षा के लिए सौ से अधिक सीसीटीवी लगाये गये हैं. रैफ जवानों के अलावा मजिस्ट्रेटों की प्रतिनियुक्त की गई है. एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर और जवान तैनात रहेंगे. रैफ, जैप, सैप के जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे. प्रधानमंत्री के काफिले के चलते यातायात प्रभावित न हो, इसको लेकर वैकल्पिक रूट निर्धारित किये गये हैं.

हर तरह के इंतजाम

400 शौचालय, 100 टैंकर, 200 पेयजल पॉइंट्स बनाये गये हैं.

स्वास्थ्य सेवा के लिए 20 एम्बुलेंस और 8 मेडिकल इमरजेंसी पॉइंट्स

आपात स्थिति से निबटने के लिए एनडीआरएफ की टीम तैनात

सेना, अर्धसैनिक बल, महिला, बच्ची, छात्र- छात्राएं लेंगे भाग

रात 1 से 3 बजे तक बस सेवा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वालों के लिए उपलब्ध

रात 3 बजे से 4 बजे तक मिलेगी मैदान एंट्री.

पार्किंग स्थल से एंट्री पॉइंट तक शौचालय और पानी की व्यवस्था.

मैदान में एंट्री के साथ मिलेगा फल का पैकेट

पीएम के जाने के 15 मिनट बाद लोग कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल पाएंगे.

बारिश होने पर भी चलता रहेगा योग

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!