इंदौर में बिना लाइसेंस जैविक खाद बना रही कंपनी सील

इंदौर ।

कृषि विभाग से लाइसेंस और अनुमति लिए बिना बायो-एनपीके के नाम से जैविक खाद बना रही पैरामाउंट एग्री टेक्नोलाजी कंपनी के सांवेर तहसील के सिमरोड़ गांव स्थित कारखाने को सील कर दिया गया है। साथ ही कंपनी के संचालक प्रकाशचंद्र सोनी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है। कंपनी के संचालक किसानों को भ्रमित करने के लिए धार, खरगोन और बड़वानी जिले की सहकारी संस्थाओं से इसकी बिक्री करवा रहे थे। इन जिलों में सहकारी संस्थाओं के प्रबंधकों के खिलाफ भी एफआइआर दर्ज की गई है। इस मामले की शिकायत कृषि मंत्री कमल पटेल तक भी पहुंची तो उन्होंने तत्परता से कठोर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

इंदौर में कृषि विभाग की टीम ने शुक्रवार को कंपनी के कारखाने में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कंपनी के गोदाम में आर्गो बायो एनपीके नाम से 41 टन खाद, गो ग्रीन बायो एनपीके के 652 बैग, बोंड-90 खाद के 10 बैग और भीम खाद के 418 बैग पाए गए। इन सभी खादों का बिना लाइसेंस के भंडारण और निर्माण पाया गया। दूसरी तरफ कंपनी को जिन उर्वरक उत्पादों के नाम से लाइसेंस मिला था उनकी पैकिंग पर गलत लाइसेंस नंबर लिखा हुआ था। जांच के लिए कृषि अधिकारी विजय जाट, संदीप यादव, गोपेश पाठक, राजेंद्रसिंह तोमर, जितेंद्र चारेल पहुंचे थे। अधिकारियों ने खाद के आठ और पेस्टीसाइड के पांच नमूने जांच में लिए।

सात साल से चल रहा था कारखाना : अवैध तरीके से खाद और कीटनाशक बनाने वाला यह कारखाना सात साल से चल रहा है। इसका टर्नओवर करीब आठ करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!