मध्य प्रदेश में रविवार भी हुआ अनलाक, नाइट कर्फ्यू बरकरार

भोपाल।

मध्य प्रदेश में अब रविवार का लाकडाउन नहीं रहेगा। यह फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी के बाद लिया गया, लेकिन रात्रिकालीन कर्फ्यू फिलहाल पूरे प्रदेश में यथावत लागू रहेगा। शनिवार को कोरोना नियंत्रण की समीक्षा के दौरान जानकारी मिली कि 35 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना का एक भी मरीज पाजिटिव केस नहीं आया है। प्रदेश में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या मात्र 46 है। वर्तमान में प्रदेश में महज 927 सक्रिय मरीज ही उपचाररत हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना अब नियंत्रण में है। मध्य प्रदेश देश में 31वें स्थान पर है। सात दिन की पाजिटिविटी दर 0.1 प्रतिशत है। इस स्थिति के बाद भी प्रदेश में कोरोना के टेस्ट कम नहीं होने दिए जाएंगे। प्रतिदिन 80 हजार टेस्ट आवश्यक रूप से किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी लहर की संभावना खत्म नहीं हुई है। इसलिए प्रदेश के कोने-कोने में टेस्टिंग और ट्रेसिंग से तत्काल संक्रमण की पहचान और उस पर नियंत्रण करना संभव होगा। हमारा प्रयास यह हो कि हम संक्रमण के प्रत्येक प्रकरण के कारणों की पहचान करें।

30 फीसद आबादी को लग चुकी है टीके की पहली डोज

बैठक में बताया गया कि 18 वर्ष से अधिक आयु की 30 प्रतिशत पात्र जनसंख्या को टीके की पहली डोज लग चुकी है। इंदौर में 68 प्रतिशत, भोपाल में 60 प्रतिशत, शहडोल और उज्जैन में 44 प्रतिशत पात्र जनसंख्या को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!