अब रविवार को कोई बंदिश नहीं; सिर्फ नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा, कल खुलेंगे बाजार, आदेश जारी

मध्य प्रदेश में अब संडे लॉकडाउन भी खत्म कर दिया गया है। लोग रविवार को भी सामान्य तरीके से आवाजाही कर सकेंगे और बाजार भी खुले रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना काबू में है। 35 जिले ऐसे हैं, जहां एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया है। पॉज़िटिविटी दर घटकर 0.06% रह गई है।

शिवराज ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है कि एक्टिव केस घटकर एक हजार के नीचे पहुंच गए हैं। ऐसी स्थिति में रविवार का कोरोना कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। पूरे प्रदेश में रोजाना का नाइट कर्फ्यू पहले की तरह जारी रहेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब कल रविवार को भी बाजार खुलेंगे। यानी अब बाजार पूरे सप्ताह रोजाना रात 8 बजे तक खुलेगा, जबकि नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से 6 बजे तक सभी दिनों में पूर्ववत् लागू रहेगा।

साथ ही रविवार को दुकानें कोविड प्रोटोकॉल के साथ खोली जा सकेंगी। तीसरी लहर के लिए अस्पतालों में व्यवस्था बनाने का काम लगातार जारी है। वैक्सीनेशन में आज मध्यप्रदेश ने फिर रिकॉर्ड बनाया है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना नियंत्रण में है, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इस कारण निश्चिंत न रहे, मास्क लगाएं और गाइडलाइन का पालन जरूर करें।

गृह विभाग ने मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद तत्काल आदेश जारी कर दिए

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!