कलकत्ता HC का शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ जांच पर रोक से इनकार

कोलकाता : कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता शुभेंदु अधिकारी की याचिका पर सुनवाई को 29 जून तक के लिए स्थगित कर दिया. अधिकारी ने इस याचिका में तूफान राहत सामग्री में कथित गड़बड़ी को लेकर अपने भाई और खुद के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की है.न्यायमूर्ति कौशिक चंदा की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई हुई. सरकारी वकील शाश्वत गोपाल मुखर्जी के अनुरोध पर न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 जून की तारीख तय की है. इससे पहले उच्च न्यायालय ने 14 जून को भाजपा नेता अधिकारी और उनके भाई सौमेंदु के खिलाफ चल रही जांच पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया था. हालांकि, अदालत ने याचिकाकर्ताओं को सुनवाई की अगली तारीख पर जांच पर अंतरिम रोक के लिए नयी याचिका दायर करने की छूट दी थी.पूर्वी मेदिनीपुर जिले के कोंटाई इलाके में तूफान राहत सामग्री के कथित दुरुपयोग एवं गड़बड़ी के मामले में अधिकारी भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गयी है. दोनों भाइयों ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए अपने खिलाफ चल रही जांच को बंद कराने की मांग की है. शुभेंदु और उनके भाई की ओर से न्यायालय में पेश हुए वकील ने कहा कि दोनों भाइयों को फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है, क्योंकि वह सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दल में शामिल हो गए और विधानसभा में विपक्ष के नेता बन गए हैं.गौरतलब है कि शुभेंदु अधिकारी एक समय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री थे, लेकिन विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले वह तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!