किसान आंदोलन की आड़ में आईएसआई फैला सकती है गड़बड़ी, एजेंसियां अलर्ट

नई दिल्लीः खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस व अन्य एजेंसियों को अलर्ट किया है. कहा गया है कि पाकिस्तान स्थित आईएसआई (ISI) के प्रतिनिधि किसानों की आड़ में गड़बड़ी फैला सकते हैं.बता दें कि आज किसान आंदोलन (Farmer Protest) के 7 महीने पूरे हो रहे हैं. किसान नेता राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे. गौरतलब है कि दिल्ली के तीन बॉर्डर पर किसान (Farmer Protest at Delhi Border) प्रदर्शन कर रहे हैं.12 दौर की बातचीत रही बेनतीजासरकार और किसान मोर्चा के बीच आखिरी वार्ता 22 जनवरी को हुई थी. 12 दौर की वार्ता के बाद भी दोनों पक्ष किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके थे. सरकार ने अधिकतम 1.5 वर्ष तक कृषि कानूनों को स्थगित करने के प्रस्ताव को अपना अंतिम प्रस्ताव बताया था, लेकिन किसानों ने उसे नामंजूर कर दिया था. मोर्चा का कहना है कि आंदोलन की शुरुआत से अब तक आंदोलन में शामिल कुल 470 किसान अलग-अलग कारणों से अपनी जान गंवा चुके हैं और इसके लिये केंद्र सरकार जिम्मेदार है.ट्रैक्टर मार्च सहारनपुर से हुआ शुरूभारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बालियान खाप के प्रमुख चौधरी नरेश टिकैत की अगुवाई में गुरुवार को सहारनपुर से शुरू हुआ किसानों का ट्रैक्टर मार्च किसानों की राजधानी मुजफ्फरनगर से होते हुए गाजीपुर बॉर्डर पहुंचा. किसान नेताओं के मुताबिक ट्रैक्टर मार्च का यह पहला चरण है. आने वाले दिनों में लगातार उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से अन्य चरण ट्रैक्टर यात्रा कर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!