पीएम मोदी की अयोध्या पर वर्चुअल बैठक आज, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों को लेकर आज सुबह 11 बजे अहम बैठक करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी इस बैठक में राम मंदिर के निर्माण में हो रही प्रगति की भी समीक्षा कर सकते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी को विस्तृत जानकारी देंगे.

समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के साथ एक वर्चुअल बैठक में अयोध्या के विकास को लेकर भावी दृष्टिकोण पेश करेंगे. बैठक के दौरान सीएम योगी और प्रधानमंत्री के बीच अयोध्या की सड़कों का आधुनिकीकरण, संरचना का विकास, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट समेत कई अन्य लंबित परियोजनाओं को लेकर चर्चा होगी.

पीएम 10 महीने पहले पहुंचे थे अयोध्या
गौरतलब है कि इससे पहले पीएम मोदी ने गत वर्ष 5 अगस्त को अयोध्या का दौरा किया था. राम मंदिर के लिए उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी ने कहा था कि आज का यह दिन तप, त्याग और संकल्प का प्रतीक है. राम मंदिर के लिए हुए आंदोलन में अर्पण भी था, तर्पण भी था, संकल्प भी था, संघर्ष भी था. भूमि पूजन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे.बता दें कि 5 अगस्त, 2020 को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और मंदिर की आधारशिला रखी गई थी. भूमि पूजन से पहले पीएम मोदी हनुमानगढ़ी स्थित मंदिर पहुंचे थे और राम मंदिर निर्माण के लिए हनुमान जी से आशीर्वाद मांगा था. मंदिर में कुछ समय पूजा-अर्चना करने के बाद मोदी राम जन्मभूमि क्षेत्र पहुंचकर भगवान राम को दंडवत प्रणाम किया था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!