राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 जून को लोकभवन सभागार में लखनऊ में आम्बेडकर सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास करेंगे

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दलित वोट बैंक को साधने के लिए एक और बड़ा फैसला किया है. बीजेपी अब लखनऊ (Lucknow) में मायावती सरकार के कार्यकाल में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर के स्मारक की तर्ज पर एक नया स्मारक बनायेगी. ये नया स्मारक दलितों की लामबंदी के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में स्मारक के लिए जमीन को मंजूरी दे दी गई है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से 29 जून को लोकभवन सभागार में इसका शिलान्यास करेंगे.

बता दें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल ही यूपी दौरे पर आए हैं. जानकरी के अनुसार राष्ट्रपति आम्बेडकर सांस्कृतिक सेंटर का 29 जून को सुबह 11 बजे लोकभवन में शिलान्यास करेंगे. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी उनके साथ मौजूद रहेंगी.

सरकार के इस बड़े फैसले के तहत आम्बेडकर सांस्कृतिक सेंटर में बाबा साहेब की 25 फुट की प्रतिमा भी लगायी जायेगी. डॉ आम्बेडकर सांस्कृतिक सेंटर में लगभग 750 व्यक्ति क्षमता का प्रेक्षागृह, पुस्ताकलय, संग्रहालय और सभागार तैयार करवाया जायेगा. सरकार की मंशा इस बात की भी है कि इस केंद्र में एक रिसर्च सेंटर भी बने ताकि स्टूडेंट्स भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव आम्बेडकर के जीवन पर रिसर्च कर सकें. इस पर आंकलन के आधार पर 45.04 का बजट खर्च होगा.

बता दें संस्कृति विभाग की तरफ से आम्बेडकर सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना के लिए लखनऊ में दो से तीन एकड़ भूमि उपल्बध करवाने का अनुरोध किया गया था. जिस पर प्रदेश सरकार ने अलग-अलग विकल्पों पर विचार करने के बाद ऐशबाग इलाके में सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना का निर्णय लिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!