मीसा बंदियों का किया घर जाकर सम्मान

इन्दौर । भाजपा की नगर इकाई ने भी आपातकाल की 46वीं बरसी ‘काला दिवस’ के रूप में मनाई गई तथा मंडल स्तर पर निवासरत मीसा बंदियों का घर जाकर सम्मान किया गया। 
 भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं कालादिवस कार्यक्रम के प्रभारी हरप्रीतसिंह बक्षी ने बताया कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र को तार-तार करते हुए देश में आपातकाल लगाया था, भाजपा उस दिन को काला दिवस के रूप में मनाती है। हर वर्ष 25 जून को सामूहिक कार्यक्रम करते हुए लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाता रहा है, लेकिन इस बार कोविड-19 संकट के कारण, वरिष्ठ नेताओं ने वचुअर्ल कांफ्रेस संबोधन के द्वारा अपना उद्बोधन दिया। प्रमुख रूप से प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. मोहन यादव ने आपातकाल से जुड़ी कई घटनाओं को वर्चुअल रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं को बताया। इस दौरान नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, हरप्रीतसिंह बक्षी, कमल बाघेला, घनश्याम शेर, गोलू शुक्ला, कमल वर्मा, विक्की मित्तल, वीणा शर्मा, शैलजा मिश्रा, गायत्री गोगडे, अतुल बनवडीकर, आशीष शर्मा, रितेश विरांग, गजानंद गावडे सहित नगर पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी व अन्य अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रत्येक मंडल में मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के द्वारा काला दिवस मनाते हुए मंडल में निवासरत सभी लोकतंत्र सेनानी (मीसाबंदी) का सम्मान उनके घर जाकर किया गया। इस दौरान लोकतंत्र सेनानियों के द्वारा उस समय की यातनाओं और दर्द को विस्तार से बताया। विधानसभा क्षेत्र क्र. 1 में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता एवं जयदीप जैन ने मंडल अध्यक्षों व पदाधिकारियों के साथ सभी पांचों मंडल में निवासरत लोकतंत्र सेनानियों का उने घर जाकर उनका सम्मान किया।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!