अरबपति वॉरेन बुफे ने गेट्स फाउंडेशन संरक्षक पद छोड़ा

न्यूयॉर्क । वॉरेन बुफे ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजी) के ट्रस्टी के पद से इस्तीफा दे दिया। बिल एण्ड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के संस्थापकों के बीच तलाक की कार्रवाई चल रही है। वारेन की तरफ से यह बयान उस समय आया है, जब कुछ सप्ताह पहले बिल और मेलिंडा गेट्स ने शादी के 27 साल बाद तलाक लेने की घोषणा की है। हालांकि उन्होंने कहा है कि मिलकर फाउंडेशन का कामकाज करते रहेंगे। बिल एण्ड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन दुनिया की सबसे बड़ी परोपकारी संस्था है। वॉरेन बुफे ने कहा ‎कि चार साल से मैं ट्रस्टी रहा हूं। मैं अब इस पद से इस्तीफा दे रहा हूं, जैसा कि मैंने बर्कशायर के अलावा अन्य सभी कॉर्पोरेट बोर्ड के संबंध में किया है। बीएमजी के सीईओ मार्क सुजमैन हैं, उन्हें मेरा पूर्ण समर्थन है, हाल में उन्हें चुना गया है। मेरा लक्ष्य शत प्रतिशत फाउंडेशन के लोगों के साथ है। इन लक्ष्यों को पाने के लिये मेरा शारीरिक तौर पर यहां होना जरूरी नहीं है। बर्कशायर हाथवे के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी बुफे ने कहा कि वह समूह में अपने पूरे हिस्से को देने के अपने लक्ष्य तक पहुंचने के आधे रास्ते पर है। वह 4.1 अरब डॉलर के शेयर पांच न्यासों को दान में दे रहे हैं। इसमें 3.2 अरब डालर से अधिक बीएमजी फाउंडेशन को दिए गए हैं। इसके साथ ही इस फाउंडेशन को उन्होंने कुल 33 अरब डालर दे दिए हैं। सुजमैन ने कहा ‎कि मुझे पता है कि वारेन के जाने से फाउंडेशन के संचालन को लेकर सवाल खड़े होंगे। वह वारेन, बिल और मेलिंडा के साथ फाउंडेशन के संचालन को लेकर सक्रिय तौर पर विचार करते रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!