इटली में अमेरिका कनाडा और जापान के पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति

रोम। कोरोना वायरस के कम होते प्रकेप के बीच इटली की सरकार ने देश के होटल और रेस्त्रां कारोबार में नयी जान फूंकने के लिये अमेरिका, कनाडा और जापान के पर्यटकों को देश में प्रवेश की अनुमति दे दी है। प्रधानमंत्री मारियो ड्रागी ने बुधवार को सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में इटली ने इन तीन देशों के पर्यटकों को पर्यटन के लिये आने की अनुमति दी है। इससे पहले कोविड-19 के चलते इसकी अनुमति नहीं थी।   
  अब इटली आने वाले पर्यटकों के लिये टीका लगवाना, बीमारी से उबरने का प्रमाण पत्र होना और देश में प्रवेश से 48 घंटे पहले कराई गई कोविड-19 जांच की निगेटिव रिपोर्ट होना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि वे सुरक्षित तरीके से इटली आएं ताकि हमारे होटल और रेस्त्रां कारोबार को डेढ़ साल की मुश्किलों के बाद हालात पटरी पर लाने में मदद मिले। इटली के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में पर्यटन का 13 फीसदी हिस्सा है। अनेक होटल और रेस्त्रां महीनों से बंद हैं और कुछ ऐसे होटल अभी भी खुलने बाकी हैं, जहां अमेरिकी पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!