मैकेफी एंटीवायरस के फाउंडर स्पेन जेल में मृत पाए गए

मैड्रिड । एंटीवायरस सॉफ्टवेयर क्षेत्र में बड़ा नाम जॉन मैकेफी बुधवार को स्पेन की जेल की अपनी सेल में मृत पाए गए। वो जाने-माने एंटीवायरस सॉफ्टवेयर मैकेफी के फाउंडर थे। उन पर अमेरिका में टैक्स इवेजन यानी टैक्स चोरी के आरोप थे। उसी दिन स्पेन की नेशनल कोर्ट ने उनके प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी। मैकेफी को अक्टूबर, 2020 में बार्सिलोना एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था, वो यहां से इस्तांबुल के लिए फ्लाइट लेने जा रहे थे तब से वो स्पेन में ही थे। उन पर आरोप थे कि उन्होंने कंसल्टेंट के तौर पर काम करने, क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने और अपनी जीवनी के अधिकार बेचकर लाखों पैसे कमाने के बावजूद 2014 से 2018 के बीच जानबूझकर टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया था। अगर उनका दोष साबित होता तो उन्हें 30 सालों तक की सजा हो सकती थी। नवंबर में प्रत्यर्पण की रिक्वेस्ट फाइल हुई थी। इसके मुताबिक मैकेफी ने इन चार सालों के बीच में 12 मिलियन डॉलर कमाए थे, लेकिन टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया था। स्पेन की कोर्ट ने बुधवार को कहा था कि वो उनके यूएस को प्रत्यर्पण को मंजूरी दे रही है। 
हालांकि इस फैसले को अभी चुनौती दी जा सकती थी और प्रत्यर्पण को अभी फिर भी स्पेनिश कैबिनेट से मंजूरी लेनी पड़ती। पिछले कुछ सालों में वो एक तरीके से क्रिप्टोकरेंसी के स्वयंभू गुरू बन गए थे, उनका दावा था कि वो 2,000 डॉलर हर रोज बना रहे हैं। उनके ट्विटर पर एक मिलियन फॉलोअर्स हैं। जून 16 को उन्होंने एक ट्वीट किया था, जिसमें कहा था कि ‘यूएस अथॉरिटीज़ को लगता है कि मैंने क्रिप्टो छिपाकर रखे हैं, काश, मैंने रखा होता।’ उनका कहना था कि उनके पास अब कुछ नहीं बचा है, लेकिन उन्हें अब भी किसी बात का अफसोस नहीं है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!