केंद्रीय मंत्री के सामने मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने एसपी कुल्लू को मारी लात

कुल्लू: एसपी कुल्लू और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुरक्षा अधिकारी के बीच झड़प हुई है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम जयराम के काफिले में दोनों अधिकारी मौजूद थे. भुंतर हवाई अड्डे पर नितिन गडकरी की गाड़ी रोकने को लेकर सीएम के सुरक्षा अधिकारी और एसपी कुल्लू के बीच कहासुनी हुई. एसपी ने गुस्से में आकर सुरक्षा अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया. वहीं, इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने भी एसपी को घेरकर लातें मारीं.


केंद्रीय मंत्री के सामने किसान संघ का प्रदर्शन

दरअसल फोरलेन किसान संघ के सदस्य अपनी मांगों को लेकर भुंतर एयरपोर्ट के बाहर नितिन गडकरी से मिलने पहुंचे थे. इसी बीच नितिन गडकरी ने लोगों को देखकर अपनी गाड़ी रोक दी. नितिन गडकरी का काफिला रुकते ही सिक्योरिटी में तैनात अधिकारी और एसपी कुल्लू के बीच कहासुनी हो गई. इसी बीच एसपी ने सुरक्षा अधिकारी को थप्पड़ रसीद कर दिया.
वहीं, मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है. डीआईजी सेंटर रेंज डीआईजी मधुसूदन मौके पर पहुंच चुके हैं. उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू शिमला के लिए रवाना हो चुके हैं. डीजीपी ने कहा कि मौके पर पहुंचने और जांच के बाद ही वह कुछ कह सकते हैं.

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को मांगों पर गौर करने का दिया निर्देश

इस दौरान प्रभावित लोगों ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर भी निराशा व्यक्त की और कहा कि उनकी मांगों पर लंबे समय से गौर नहीं किया जा रहा है. जिसके चलते उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. इस पर केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द उनकी मांगों पर गौर किया जाए.

स्थानीय लोगों ने भी की नारेबाजी

वीडियो में स्थानीय लोग जहां प्रदेश सरकार का विरोध करते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं एसपी कुल्लू की कार्यप्रणाली से खुश होकर उनके पक्ष में नारेबाजी भी कर रहे हैं. फोरलेन प्रभावित संघ के सदस्यों का कहना है कि सरकार लंबे समय से उनकी मांगों को अनसुना कर रही है जिसके चलते उन्हें केंद्रीय मंत्री से मिलने के लिए मजबूर होना पड़ा है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!