पाकिस्तान के मौलाना ने कुबूला छात्रा के साथ यौन शोषण का अपराध

लाहौर । पाकिस्तान में मौलाना मुफ्ती अजीजुर रहमान पर अपनी ही एक छात्र के साथ यौन शोषण का आरोप था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस मामले में मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के एक दिन बाद जेयूआई-एफ के पूर्व नेता और मौलवी मुफ्ती अजीजुर रहमान ने पूछताछ के दौरान छात्र का यौन उत्पीड़न करने की बात कबूल की। अपना गुनाह मानते हुए उन्होंने कहा, “मैंने जो किया उसके लिए मैं शर्मिंदा हूं। 
पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शारिक जमाल खान का कहना हे कि मौलवी ने कबूल किया था कि सोशल मीडिया पर  वायरल हुई घटना में वह छात्र का यौन शोषण कर रहा था। मौलाना ने पुलिस से कहा, “मैंने छात्र को [उसकी परीक्षा में] पास करने के लालच में अपनी वासना का निशाना बनाया। मौलवी के बेटों पर भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।उन्होंने कहा कि मामले में उम्रकैद या 10 साल तक की जेल की सजा संभव है। मौलाना के  बेटों ने छात्र को धमकाने और किसी को भी इस घटना का जिक्र करने से रोकने का प्रयास किया था। 
डीआईजी ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने खुद मामले का संज्ञान लिया था और मौलवी की गिरफ्तारी से पहले वह पुलिस अधिकारियों के संपर्क में थे। पुलिस ने सोमवार को मौलवी को लाहौर की एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जिसने रहमान से पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लेने का अनुरोध किया। उसे चार दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। डीएनए और मेडिकल सैंपल लेने के भी आदेश दिए गए हैं। पिछले हफ्ते मौलाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह अपनी छात्रा का यौन शोषण करते हुए नजर आ रहा था। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने जमात उलेमा-ए-इस्लाम-फजल्स के मुफ्ती अजीजुर रहमान पर पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 377 और 506 के तहत केस दर्ज किया था। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!