न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भारत के जनजातीय उत्पाद बने आकर्षण के केंद्र

नई दिल्ली: सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली औषधि, बांसुरी और बांस वाली मोमबत्तियां आदि जनजातीय उत्पाद प्रदर्शित करने वाले स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे. जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में योग, समग्र स्वास्थ्य, आयुर्वेद और कल्याण पर दिन भर चले कार्यक्रम में 3,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। बयान में कहा गया कि प्रदर्शनी में लगे स्टॉल विशेष आकर्षण के केंद्र रहे, जिसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली औषधि और आयुर्वेदिक उत्पादों सहित अनूठे प्राकृतिक जनजातीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया था। ट्राइब्स इंडिया द्वारा लगाए गए स्टालों में जैविक प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले उत्पादों जैसे बाजरा, चावल, मसाले, शहद, च्यवनप्राश, आंवला, अश्वगंधा पाउडर, हर्बल चाय और कॉफी के अलावा योग मैट, पवन बांसुरी, हर्बल साबुन, बांस की सुगंधित मोमबत्तियों सहित कई आदिवासी उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। जनजातीय उत्पादों को बढ़ावा देने और जनजातीय उद्यमियों को बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच प्रदान करने के लिए, ट्राईफेड ने अमेरिका में इन उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के लिए न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास के साथ करार किया था। ट्राईफेड मंत्रालय के तहत एक एजेंसी है जो आदिवासी उत्पादों का विपणन और प्रचार करती है। पीटीआई-भाषा

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!