अमेरिकी कंपनी फाइजर की वैक्सीन जल्द

वॉशिंगटन. भारत में अमेरिकी कंपनी फाइजर (Pfizer covid-19 Vaccine) की वैक्सीन जल्द आ सकती है. फाइजर कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अल्बर्ट बौर्ला का कहना है कि वैक्सीन को भारत में मंजूरी मिलने की प्रक्रिया फाइनल स्टेज में है. उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि हम भारत सरकार के साथ जल्द ही समझौते को अंतिम रूप देंगे. इससे पहले खबरें आई थीं कि भारत को फाइजर की वैक्सीन के लिए अगस्त तक इंतजार करना पड़ सकता है.


अल्बर्ट बौर्ला ने मंगलवार को बायोफार्मा एंड हेल्थकेयर समिट में ये बातें कही. फाइजर के अमेरिकी सूत्रों ने बताया था कि भारत सरकार और कंपनी के बीच जवाबदेही वाली शर्त पर सहमति नहीं बन पा रही है. कंपनी चाहती है कि वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स होने पर उसकी जवाबदेही न रहे. 90% कारगर वैक्सीन फाइजर ने जर्मनी की फर्म बायोएनटेक के साथ को-पार्टनरशिप में डेवलप की गई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार फाइजर की वैक्सीन के लिए एक महीने पहले राजी हो गई थी. भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इसे लेकर अमेरिका में फाइजर के कुछ अफसरों से मुलाकात भी की थी, लेकिन फिर इसमें देरी होने लगी. मई में फाइजर के अधिकारियों ने बताया था कि कंपनी जुलाई से अक्टूबर के बीच 5-7 करोड़ वैक्सीन डोज भारत को देगी. इसके अलावा अमेरिका के साथ मॉर्डना वैक्सीन को लेकर भी बातचीत चल रही है.
अभी देश में कौन-कौन सी वैक्सीन है?
फिलहाल देश में तीन कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी गई है. ये वैक्सीन हैं- कोविशील्ड, कोवैक्सीन, और स्पूतनिक-V. इधर, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि भारत में जिन दो वैक्सीन- कोविशील्ड और कोवैक्सीन का वैक्सीनेशन कार्यक्रम में इस्तेमाल किया जा रहा है, वे दोनों ही डेल्टा वेरिएंट में प्रभावी हैं.

हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि लेकिन वे किस हद तक और किस अनुपात में एंटीबॉडी टाइटर्स का उत्पादन करते हैं, इसे हम जल्द ही आपके साथ साझा करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!