गहलोत सरकार के समर्थक निर्दलीय विधायकों की बैठक बुधवार को

जयपुर: राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन कर रहे निर्दलीय विधायकों की बैठक बुधवार को होगी. कहा जा रहा है कि यह बैठक राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा करने के लिए बुलाई गयी है.
इस बैठक से पहले मंगलवार को एक और निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट व उनके समर्थक विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी ही सरकार गिराने का प्रयास करने वाले अब कार्यकर्ताओं के हित की बात कर रहे हैं. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस बैठक में बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए छह विधायक शामिल होंगे या नहीं.पहले इन विधायकों के भी बैठक में शामिल होने की बात की जा रही थी. गंगानगर से निर्दलीय विधायक राजकुमार गौड़ ने कहा कि काफी दिनों से मुलाकात नहीं हुई थी इसलिए यह बैठक रखी गई है. इस बहाने से सभी साथियों से मुलाकात होगी और चर्चा भी हो जाएगी. उल्लेखनीय है कि यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जबकि राज्य सरकार ने हाल ही में अनेक नगरपालिकों व नगर परिषदों में बहुप्रतीक्षित राजनीतिक नियुक्तियां करनी शुरू की हैं और राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा फिर जोरों पर है.पायलट खेमा जहां राजनीतिक नियुक्तियों व मंत्रिमंडल विस्तार पर जोर दे रहा है, वहीं बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों ने हाल ही में कहा था कि आलाकमान को उन लोगों को ‘इनाम देना चाहिए जो पिछले साल के राजनीतिक संकट के समय सरकार के साथ खड़े रहे.’ राज्य में 13 निर्दलीय विधायक व छह बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक हैं.इस बीच, गंगापुर सिटी से निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने मंगलवार को सचिन पायलट व उनके समर्थक विधायकों पर खुलकर हमला बोला. मीणा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए जिन लोगों ने सरकार को गिराने का प्रयास किया वे पार्टी कार्यकर्ताओं के हित की बात कर रहे हैं. ऐसा उदाहरण देश में और कहां देखने को मिलेगा.

मीणा ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर राज्य सरकार को अस्थिर करने का काम किया जा रहा है, लेकिन राजस्थान की जनता इस सरकार को गिरने नहीं देगी. 36 कौम के लोग इस सरकार के साथ है. गहलोत के नेतृत्व में पूरा भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत ही राजस्थान में कांग्रेस को संभाल सकते हैं

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!