एक देश, एक चुनाव /कांग्रेस का भी सर्वदलीय बैठक में शामिल होने से इनकार

ममता, मायावती के बाद कांग्रेस का भी सर्वदलीय बैठक में शामिल होने से इनकार, लेफ्ट हिस्सा लेगा ।

  • केजरीवाल, राव भी बैठक में शामिल नहीं होंगे, लेकिन पार्टी के प्रतिनिधि भेजेंगे
  • मोदी ने 20 जून को लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को बैठक के साथ रात्रिभोज का आमंत्रण दिया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल चीफ ममता बनर्जी, बसपा प्रमुख मायावती के बाद अब कांग्रेस ने भी सर्वदलीय बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ‘एक देश, एक चुनाव’ पर चर्चा के लिए सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव भी बैठक में शामिल नहीं होंगे, लेकिन आप और टीआरएस के प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेंगे। 


संसद में हुई बैठक में विपक्षी पार्टियों से विचार करने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने यह फैसला लिया। सूत्रों के मुताबिक, द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन, राकांपा प्रमुख शरद पवार, तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू भी इस बैठक से किनारा कर सकते हैं। लेकिन लेफ्ट पार्टियां इसमें शामिल हो सकती हैं।

ईवीएम पर बैठक बुलाते तो इसमें शामिल होते- मायावती
इससे पहले मायावती ने ट्वीट किया कि ईवीएम को लेकर बैठक बुलाई जाती तो वे उसमें शामिल होतीं। सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की ओर से राघव चड्ढा शामिल होंगे। उधर, केसीआर की पार्टी से कार्यकारी अध्यक्ष और उनके बेटे केटी रामाराव शामिल होंगे। लेफ्ट के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हम बैठक में शामिल होंगे और एक देश, एक चुनाव के मुद्दे का विरोध करेंगे। 

ममता ने कहा- सरकार पहले श्वेत पत्र तैयार करे
ममता ने मंगलवार को संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ मुद्दे पर जल्दबाजी न करने और श्वेत-पत्र तैयार करने की बात कही है ताकि सभी प्रमुख नेता श्वेत पत्र पर अपने विचार व्यक्त कर सकें। इसके लिए सभी को पर्याप्त समय भी देना चाहिए। ममता ने यह भी कहा कि अगर आप (मोदी) ऐसा करते हैं, तभी हम सब इस विषय पर अपने सुझाव दे सकेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!