नक्सलियों ने सपा नेता की हत्या कर शव सड़क पर फेंका

सपा नेता संतोष पुनेमा।
  • नक्सलियों ने संतोष पुनेमा का मरिमल्ला गांव स्थित घर से अपहरण किया था
  • संतोष पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में बीजापुर से लड़े थे, वह हार गए थे
  • 9 अप्रैल को बस्तर से एकमात्र भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी

बीजापुर. सपा नेता संतोष पुनेमा की नक्सलियों ने घर से अगवाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को सड़क पर फेंक दिया। घटना मंगलवार देर शाम की है। संतोष पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में बीजापुर सीट से लड़े थे और हार गए थे। 

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में सड़क निर्माण और दूसरे विकास कार्यों के चलते संतोष नक्सलियों के निशाने पर थे। 

अभी तक पुलिस शव हासिल नहीं कर पाई
बीजापुर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि मंगलवार को संतोष अपने पैतृक गांव मरिमल्ला गए थे। देर शाम हथियारबंद नक्सली उनके घर पहुंचे और उन्हें अगवा कर लिया। बुधवार सुबह संतोष का शव सड़क पर फेंक दिया। हालांकि, अभी तक पुलिस और परिजनों को शव नहीं मिल पाया है, क्योंकि जिस जगह यह शव पड़ा है वह दूर-दराज का नक्सल प्रभावित इलाका है।

लोकसभा चुनाव से पहले की गई थी मंडावी की हत्या
लोकसभा चुनाव से पहले 9 अप्रैल को बस्तर से एकमात्र भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। श्यामागिरी में आईईडी विस्फोट कर मंडावी के काफिले को उड़ाया गया था। हमले में 4 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!