स्पर्म डोनर ही कानूनी पिता, उसे ही बच्चे का भविष्य तय करने का अधिकार :कोर्ट

सिडनी. ऑस्ट्रेलिया के हाईकोर्ट ने स्पर्म डोनेट करने वाले एक व्यक्ति को ही बच्चे का असली पिता करार दिया है। फैसले के मुताबिक- डोनर को वे सारे अधिकार होंगे, जिनके जरिए वह बच्चे का भविष्य तय कर सके। स्पर्म डोनर रॉबर्ट (असली नाम नहीं) ने 2006 में अपनी समलैंगिक दोस्त को स्पर्म डोनेट किए थे। इससे पहले लोअर कोर्ट ने इस मामले में रॉबर्ट के खिलाफ फैसला दिया था।

बच्ची की मां अपनी पार्टनर के साथ न्यूजीलैंड जाना चाहती थी
इस मामले में विवाद तब पैदा हुआ, जब 2015 में बच्ची की मां ने अपनी समलैंगिक पार्टनर के साथ न्यूजीलैंड जाने का फैसला किया। रॉबर्ट ने मां के इस फैसले के खिलाफ कोर्ट में याचिका लगाई।

लोअर कोर्ट में मामले की लंबी सुनवाई चली। उसके बाद कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि बच्ची पर अधिकार केवल उसकी मां का है। रॉबर्ट ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की। बुधवार को हाईकोर्ट ने यह फैसला दिया।

जज मारग्रेट क्लेरी ने कहा कि निचली अदालत का फैसला सरासर गलत है। बच्ची के बर्थ सर्टिफिकेट पर रॉबर्ट का नाम है और उन दोनों का संबंध बेहद आत्मीय है। बेशक रॉबर्ट बच्ची के साथ नहीं रहता, लेकिन वह बच्ची का सारा खर्च उठा रहा है। लिहाजा उसे ही असली पिता माना जाएगा।

कोर्ट ने यह भी कहा कि रॉबर्ट को बच्ची का भविष्य तय करने का अधिकार है। मां को बच्ची के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहना होगा, जिससे राबर्ट उससे मिलने में परेशानी न हो। हालांकि, यह बात स्पष्ट नहीं हो सकी है कि क्या इस फैसले को भविष्य के लिए एक नजीर माना जाएगा।

  • राबर्ट ने अपनी समलैंगिक दोस्त को 2006 में स्पर्म डोनेट किया था
  • कोर्ट ने कहा- बच्ची के बर्थ सर्टिफिकेट पर रॉबर्ट का नाम, उसका बच्ची से आत्मीय संबंध
  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!