आज से फिर पटरी पर दौड़ेंगी शताब्दी समेत 50 स्पेशल ट्रेनें

रेल से यात्रा करनेवालों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने 21 जून से शताब्दी समेत 50 स्पेशल ट्रेनों को फिर से चलाने का फैसला किया है। इनके अलावा 25 जून से समर स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएगी।इन ट्रेनों को कोरोना महामारी और राज्यों में चल रहे लॉकडाउन की वजह से स्थगित कर दिया गया था। अब जब राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरु हो गई है और यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है, रेलवे ने भी ट्रेनों और उनके फेरों की संख्या बढ़ाना शुरु कर दिया है।

आज से शुरू हो रही हैं ये अहम ट्रेनें

बिलासपुर जंक्शन- नई दिल्ली एक्सप्रेस
जम्मू तवी- योगनगरी रिषिकेश एक्सप्रेस
लखनऊ-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस
छपरा-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस
फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस
नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस
नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस
नई दिल्ली-अमृतसर जंक्शन शताब्दी एक्सप्रेस
दिल्ली जंक्शन-कोटद्वारा शताब्दी एक्सप्रेस
चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस
दिल्ली सराय रोहिल्ला-जम्मू तवी दुरंतो
माता वैष्णो देवी कटरा- नई दिल्ली श्री शक्ति एक्सप्रेस
कालका-शिमला एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से महाराष्ट्र के बांद्रा टर्मिनल तक 25 जून को ट्रेन चलाई जाएगी। इससे पूर्वी यूपी की तरफ से मुंबई जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। यात्रियों की मांग और कॉमर्शियल जरूरतों के मुताबिक रेलवे ने धीरे-धीरे ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। 1-18 जून के बीच Zonal Railways को 660 अतिरिक्त मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने की मंजूरी मिल चुकी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!