पंजाब कांग्रेस में कलह बरकरार 22 जून को सोनिया से मिल सकते हैं अमरिंदर सिंह

नई दिल्ली । पंजाब की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी में जारी कलह के खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। दो गुटों में बंटी कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व को लेकर स्पष्टता नजर नहीं आ रही है।पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इसी खींचतान के बीच दिल्ली का रुख कर रहे हैं। कैप्टन सोमवार को दिल्ली दौरे पर निकलेंगे।एक महीने के भीतर उन्हें दूसरी बार दिल्ली आना पड़ रहा है।यहां 22 जून को वह  पैनल से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं। पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपने के बाद पैनल के सदस्यों के साथ यह उनकी पहली बैठक होगी। एआईसीसी पैनल, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, जेपी अग्रवाल और हरीश रावत शामिल हैं, अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद राहुल गांधी से दो बार मिल चुके हैं। एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर एएनआई को बताया कि राहुल गांधी ने नेतृत्व के फैसले के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है। मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने कहा कि बैठक का उद्देश्य विभिन्न मुद्दों पर समाधान खोजना है। सोनिया ने पंजाब कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेताओं को दिल्ली बुलाया है, जिससे विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी में जारी कलह खत्म हो सके।कांग्रेस में पार्टी नेतृत्व को लेकर पंजाब में लगातार सियासी हलचल बढ़ी हुई है। इन नेताओं में नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी शामिल है, जिनकी कैप्टन खेमे से असहमति जगजाहिर है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कैप्टन अमरिंदर, कांग्रेस हाईकमान से साथ मंगलवार को प्रस्तावित बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार को दिल्ली पहुंच सकते हैं। कैप्टन सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। सोनिया गांधी को पंजाब में मचे सियासी हलचल पर तीन सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट भी मिल गई है।इस समिति ने विधायकों और सांसदों से मुलाकात की थी।

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!