आईपीएल में अगले साल से होंगी 10 टीमें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अगले साल से दस टीमें होंगी। आईपीएल में अब अगले साल से आठ की जगह दस टीमें उतरेंगी। इन हालातों में मैचों के आयोजन के लिए बड़ी विंडो की जरुरत होगा। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने हर साल एक आईसीसी इवेंट के आयोजन के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। माना जा रहा है कि बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए लंबी विंडो पाने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्ररिषद (आईसीसी) की हर साल एक टूर्नामेंट की यह मांग मानी है। 
इसी माह की शुरुआत में आईसीसी ने 2023 से 2031 के बीच भविष्य दौरान कार्यक्रम (एफटीपी) की घोषणा की थी। इसके अनुसार हर साल एक आईसीसी इवेंट आयोजित होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, पहले आईसीसी के इस कार्यक्रम का विरोध कर रहे बीसीसीआई के अलावा इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) भी अब इसके लिए तैयार हैं।  
अभी आईपीएल में 8 टीमें खेल रही हैं। 52-54 दिन में 60 मुकाबले जा रहे हैं पर अगले सत्र से टीमों की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी। ऐसे में मैच की संख्या भी बढ़कर 76 या 94 हो सकती है। यदि मौजूदा नियम के हिसाब से लीग हुई तो कुल 94 मैच होंगे। यदि टीमों को दो ग्रुप में बांटकर मुकाबले कराए जाएंगे तो 76 मैच होंगे। इसके लिए बीसीसीआई को 15 से 20 अतिरिक्त दिन की जरूरत होगी। ऐसे में विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता भी कठिन होगी। आईपीएल का 14वां सत्र 4 मई को कोरोना संक्रमण के मामले पाये जाने के बाद स्थगित कर दिया गया था। अब बचे हुए 31 मुकाबले सितंबर-अक्टूबर में यूएई में होंगे। 
वहीं आईसीसी के नए कैलेंडर के अनुसार, 2027 और 2031 में एकदिवसीय विश्व कप में 14 टीमें होंगी और कुल 54 होंगे। 2003 की तरह सुपर-6 का फॉर्मेट होगा। दो ग्रुप में 7-7 टीमें रहेंगी। हर ग्रुप की टॉप-3 टीम सुपर-6 में जाएगी। फिर सेमीफाइनल और फाइनल होगा। इसके अलावा 2024, 2026, 2028 और 2030 में होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप में 20 टीमें उतरेंगी और 55 मुकाबले खेले जाएंगे। टी20 विश्व कप में चार ग्रुप में 5-5 टीमें रहेंगी। हर ग्रुप की टॉप-2 ग्रुप-8 में जाएगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल होगा। वहीं साल 2025 और 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले भी होंगे। 
वहीं प्रसारकों ने भी बीसीआई और आईसीसी के बीच बनी सहमति पर खुशी व्यक्त की है।
 

सम्बंधित खबरे

भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!