महा-टीकाकरण अभियान कचरा निष्पादन पर निगरानी रखेगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

भोपाल ।  मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा कोविड-19 महा-टीकाकरण अभियान में प्रदेश के विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटर्स से वैक्सीनेशन के बाद उत्पन्न होने वाले जीव-चिकित्सा अपशिष्ट (खाली बॉटल, सीरिंज) आदि के नियमानुसार संग्रहण और अपवहन संबंधी व्यवस्था की निगरानी और नियंत्रण के लिये कंट्रोल-रूम स्थापित किया गया है। संचालक, पर्यावरण पी.के. त्रिवेदी के मार्गदर्शन में यह कंट्रोल-रूम 21 से 30 जून तक कार्यरत रहेगा। सदस्य सचिव ए.के. मिश्रा ने सभी इंसिनेटर संचालकों को कलर कोड अनुसार श्रेणीवार संग्रहण, परिवहन और सुरक्षित अपवहन करने के निर्देश दिये हैं। बोर्ड द्वारा विशेष निगरानी अभियान के लिये सभी जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।
अभियान के तहत 21 से 23 जून तक कंट्रोल-रूम के माध्यम से संचालक व्ही.के. अहिरवार, वैज्ञानिक श्रीमती राजकुमारी सिंह और उपयंत्री सुश्री निकिता वरदे वैक्सीनेशन कचरा निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। इसी तरह 24 से 26 जून तक संचालक एच.के. शर्मा, वैज्ञानिक पी.के. श्रीवास्तव, उपयंत्री विनय रमैया, 27 से 30 जून तक अधीक्षण यंत्री आलोक सिंघई, वैज्ञानिक हरीश वानखेड़े और कृषि सहायक नर्मदा प्रसाद त्रिपाठी वैज्ञानिक ढंग से नियमानुसार कचरा निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।
कंट्रोल-रूम में प्रतिदिन प्रत्येक जिले के वैक्सीनेशन सेंटर की संख्या तथा उनसे उत्पन्न अपशिष्ट की मात्रा, संग्रहण और अपवहन संबंधी जानकारी संग्रहित की जायेगी। अपशिष्ट का उसी दिन संग्रहण और अपवहन सुनिश्चित कराया जायेगा। इस संबंध में आने वाली कठिनाइयों के निराकरण के लिये कंट्रोल-रूम क्षेत्रीय कार्यालयों को मार्गदर्शन भी देगा। कंट्रोल-रूम प्रत्येक दिन की सम्पूर्ण जानकारी संलग्न प्रपत्र में भरकर उसी दिन डायरेक्टर, पर्यावरण पी.के. त्रिवेदी को उपलब्ध करवायेगा।

सम्बंधित खबरे

MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!