प्रदेश अध्यक्ष ने पीले चावल देकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए किया आमंत्रित

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने 21 जून से शुरू होने जा रहे टीकाकरण के महाअभियान में अधिक से अधिक संख्या में टीके लगवाने का आह्वान प्रदेश की जनता से किया है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष शर्मा रविवार को भोपाल के बाणगंगा स्थित वार्ड क्रमांक 25 में घर-घर पहुंचकर पीले चावल देकर वैक्सीन लगवाने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता उमाशंकर गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने लोगों को टीका लगवाने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे देश में 18 वर्ष से अधिक के नागरिकों को निःशुल्क वैक्सीन लगाने का जो अभियान चलाया है, उसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं। शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश में 7 हजार सेंटर बनाकर वेक्सीनेशन के जिस महाअभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं, उसी के लिए हम घर-घर जाकर, पीले चावल डालकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं, जागरूक कर रहे हैं। उन्हें बता रहे हैं कि कोरोना से बचना है, तो वैक्सीन लगवाना है।
इस अवसर पर शंकर मकौरिया, राकेश जैन, श्रीमती सरोज जैन, लीलेन्द्र मारण, टैगोर मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया, टीटी नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, राजू अनेजा, धमेन्द्र शाह, नितिन परिहार, धर्मेंद्र शाह, वार्ड पालक भैरूलाल बघेल, नरेंद्र शुक्ला सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सम्बंधित खबरे

MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!