मिशन 2022 में मायावती के लिए परेशानी का सबब बनेगी यह बगावत

गाजियाबाद  । मायावती की बसपा में टूट या फिर बगावत कोई नई बात नहीं है। पार्टी के गठन 14 अप्रैल 1984 से लेकर अब तक इन 37 सालों में बसपा में टूट-फूट होती रही है। बसपा में इस बार की बगावत मिशन-2022 में परेशानी का सबब न बन जाए इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। वजह, बसपा से एक-एक कर कैडर के नेताओं का अलग होना उसके लिए चिंता वाली बात है। एक समय भारी-भरकम नेताओं से भरी यह टीम आज खाली होती दिख रही है। आज बसपा के पास मायावती के बाद दूसरी श्रेणी के नेताओं का टोटा है। बसपा वर्ष 2017 के चुनाव में 19 सीटें जीती थीं। उसकी सूची में 18 विधायकों के नाम हैं। इन विधायकों में पांच असलम अली, मुख्तार अंसारी, मो. मुजतबा सिद्दीकी, मो. असीम रायनी और शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली अल्पसंख्यक थे। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में सपा और बसपा के बीच अल्पसंख्यकों को अपने पाले में लाने को लेकर होड़ मचना लाजि़मी है। लोकसभा चुनाव-2019 में गठबंधन करने वाली सपा-बसपा में नतीजे आने के बाद अंदरखाने परस्पर सवाल उठते रहे हैं कि मुस्लिम मतदाता किसके साथ गया? ऐसे में ताजा घटनाक्रम में बसपा से एक साथ तीन अल्पसंख्यक विधायकों असलम राइनी, असलम अली व मुजतबा सिद्दीकी का सपा खेमे की ओर छिटकना अल्पसंख्यक मतदाताओं में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए एक अलग संदेश दे सकता है, जिसका पार्टी पर असर पड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता। बसपा का गठन कांशीराम ने किया था। उनका मकसद दबे, कुचले, दलितों, शोषितों को न्याय दिलाना था। कांशीराम ने इसको ध्यान में रखते हुए दलितों-पिछड़ों का एक ऐसा गठजोड़ तैयार किया जो यूपी की राजनीति में सिर चढ़ कर बोलने लगा। मायावती इसी के दम पर चार बार यूपी की सत्ता के शिखर तक पहुंचीं। कांशीराम के बाद पार्टी की कमान मायावती के पास आई। पार्टी की सुप्रीमो बनने के बाद मायावती ने अपने हिसाब से ताना-बाना बुनना शुरू किया। पार्टी में जिम्मेदारियां नए सिरे से तय की जाने लगीं। इसका असर कांशीराम के साथ आए कॉडर के नेताओं पर पड़ने लगा और धीरे-धीरे पनपा असंतोष राह को अलग करने लगा।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!