राकेश टिकैत पर यूपी के किसान नेता का बड़ा आरोप

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर के चारों बॉर्डर शाहजहांपर, गाजीपुर, सिंघु और टीकरी पर यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों को धरना-प्रदर्शन जारी है। किसान आंदोलनकारी तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को पूरी तरह से रद कराने की मांग को लेकर पिछले साढ़े छह महीने से दिल्ली-एनसीआर के चारों बॉर्डर पर डटे हैं। इस बीच दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत पर किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि राकेश टिकैत और उनके साथियों का हमेशा से यही काम रहा है, आंदोलन को बेचना और अपना पेट भरना। उन्होंने यहां तक कह दिया कि राकेश टिकैत जब दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे थे तब कांग्रेस की फंडिंग चल रही थी। वे बंगाल में ममता बनर्जी से पैसे लेने गए थे। किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने भाकियू नेता राकेश टिकैत के पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात पर भी गंभीर सवाल  दागे। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत और उनके साथियों का हमेशा से यही काम रहा है, आंदोलन को बेचना और अपना पेट भरना। वे यहां आंदोलन कर रहे थे तब कांग्रेस की फंडिंग चल रही थी। वे बंगाल में ममता बनर्जी से पैसे लेने गए थे। किसान नेता ने राकेश टिकैत पर हमलावर अंदाज में कहा कि अब किसान आंदोलन राकेश टिकैत के हाथ में है और वह धन वसूली कर रहे हैं। पहले कांग्रेस से वसूला, अब तृणमूल कांग्रेस की शरण में गए हैं। पश्चिमी बंगाल जाकर ममता बनर्जी से फंड के बारे में बातें कीं। किसान नेता भानु प्रताप सिंह नेराकेश टिकैत शुरू से यही काम करते रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने नोएडा में बृहस्पतिवार को केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ चल रही किसानों के आंदोलन को भटक जाने और भ्रष्टाचार की गिरफ्त में आ जाने का भी आरोप लगाया। सिंह ने नोएडा में कहा कि आंदोलन की जब शुरुआत हुई थी, तब उसमें नैतिकता थी। वहीं, आंदोलन जैसे-जैसे आगे बढ़ा यह धनकमाऊं लोगों के हाथ में आ गया। फिलहाल स्थिति यह है कि जो नेता इस आंदोलन को चला रहे हैं, वे पैसे वसूली में लग गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!