कोरोना संक्रमण: देश में 28वें स्थान पर मध्यप्रदेश

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की दृष्टि से मध्यप्रदेश देश के 28 राज्यों में सबसे नीचे आ गया है। प्रदेश में कोरोना के 145 नए प्रकरण आए हैं और पॉजिटिविटी रेट घटकर 0.2% रह गई है। वहीं रिकवरी रेट बढ़कर 98.5% हो गई है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अब प्रदेश अनलॉक हो रहा है और आर्थिक गतिविधियाँ प्रारंभ हो गई हैं, अत: हर व्यक्ति को कोविड अनुकूल व्यवहार और कोरोना गाइड लाइन्स का शत-प्रतिशत पालन करना अनिवार्य है। थोड़ी भी असावधानी भारी पड़ सकती है। शत-प्रतिशत व्यक्ति मास्क लगाएँ, परस्पर दूरी रखें, कहीं भी भीड़ न लगाएँ। कोविड से सुरक्षा के लिए टीका अवश्य लगवाएँ।

मुख्यमंत्री चौहान आज मंत्रालय में कोरोना कीस्थिति और व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान आदि उपस्थित थे।

2984 एक्टिव प्रकरण

प्रदेश में कोरोना के एक्टिव प्रकरणों की संख्या 2984 रह गई है। पिछले 24 घंटों में 404 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.3% रह गई है। प्रदेश के 51 जिलों में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर एक प्रतिशत से कम हो गई है। केवल भोपाल जिले में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.1% है।

6 जिलों में ही 5 से अधिक नए प्रकरण

अब प्रदेश के 6 जिलों में ही 5 से अधिक कोरोना के नए प्रकरण आए हैं। भोपाल में 42, इंदौर में 34, जबलपुर में 9, विदिशा में 6, राजगढ़ में 5 और उज्जैन में 5 कोरोना के नए प्रकरण आए हैं।

22 जिलों में एक भी नया प्रकरण नहीं

प्रदेश के 22 जिले ऐसे हैं, जहाँ कोरोना का कोई नया प्रकरण नहीं आया है। आगर-मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, भिंड, बुरहानपुर, छतरपुर, देवास, डिन्डोरी, गुना, होशंगाबाद, खंडवा, मंडला, नरसिंहपुर, पन्ना, सागर, सतना, शाजापुर, श्योपुर, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया में कोरोना का कोई भी नया प्रकरण नहीं आया है। 

भिंड और बुरहानपुर पूर्ण रूप से कोरोना मुक्त

प्रदेश के भिंड और बुरहानपुर ज़िले पूर्ण रूप से कोरोना मुक्त हो गए हैं। यहाँ कोरोना का न तो कोई नया प्रकरण आया है और न ही कोई एक्टिव प्रकरण है।

1412 मरीज अस्पतालों में उपचाररत

प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में वर्तमान में 1412 कोरोना के मरीज उपचारत हैं। इनमें से 660 आई.सी.यू. में, 560 ऑक्सीजन बेड्स और 192 सामान्य बेड्स पर हैं। होम आइसोलेशन में 1572 मरीज हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!