सुशासन के लिये पारदर्शिता जरूरी : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

भोपाल : गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि सुशासन के लिये पारदर्शिता जरूरी है। डॉ. मिश्रा आज आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिये गठित अंत-र्विभागीय सुशासन समूह की बैठक में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में सुशासन पर अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार ने पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

सुशासन समूह की बैठक में मंत्री डॉ. मिश्रा ने सुशासन अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सुशासन में पारदर्शिता का कोई भी बिन्दु छूटने न पाये। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए प्रावधान किये जाकर गुड गवर्नेंस (सुशासन) को धरातल पर उतारा जाये और आमजन को लाभान्वित किया जाये। एसीएस विनोद कुमार ने अवगत कराया कि सुशासन को दृष्टिगत रखते हुए किये जाने वाले कार्यों में से अधिकतम कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। शेष कार्य भी जल्द ही पूर्ण कर लिये जायेंगे। एसीएस विनोद कुमार ने आश्वस्त किया कि बैठक में हुई चर्चानुसार सभी बिन्दुओं को मुख्यमंत्री के समक्ष किये जाने वाले प्रजेन्टेशन में सम्मिलित कर लिया जायेगा।

बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक अवस्थी, विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव और सचिव उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!