नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़, 11 जिलों में रेड अलर्ट

नई दिल्ली।

नेपाल में भारी बारिश के कारण तराई क्षेत्रों और बिहार का बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ते जा रहा है। बिहार की नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ते जा रहा है और नेपाल में भारी बारिश के बाद यहां पहुंचने वाला पानी तबाही का रूप लेता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 जून तक नेपाल और बिहार के 11 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही बिहार के 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

बीते 24 घंटे में भारी बारिश

नेपाल के तराई क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ते जा रहा है। गंडक नदी में नावों के परिचालन पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्चस्तरीय बैठक की। बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिले के जिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारी बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग, जल संसाधन विभाग एवं सभी संबंधित जिलाधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट में रहने का निर्देश दिया।

देर से दिल्ली पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून के राजस्थान, गुजरात के शेष हिस्से, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली पहुंचने के लिए वायुमंडलीय स्थिति अनुकूल नहीं है, इसलिए इन राज्यों में बारिश में कुछ समय लग सकता है। वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, दक्षिण कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं।

झारखंड में 7 दिन लगातार हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और आने वाले 7 दिनों तक लगातार बारिश हो सकती है। राज्य में रोज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं। 20 जून तक हल्की से मध्यम दर्जे तक की बारिश हो सकती है।

मुंबई में फिर शुरू हुई बारिश

मुंबई में 3 दिन बारिश थमने के बाद अब फिर बारिश शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर और उसके उपनगरों में मध्यम बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान जताया है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!