भोपाल में मिला कोरोना वायरस का डेल्टा प्लस वैरिएंट, एंटीबाडी काकटेल का भी नहीं हुआ असर

भोपाल,। कोरोना की दूसरी लहर अभी धीमी पड़ी ही है कि मध्य प्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक ने नींद उड़ा दी है। भोपाल में कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टा प्लस मिला है। यह दूसरी लहर में आंतक मचाने वाले डेल्टा वैरिएंट (बी.1.617.2) का ही बदला स्वरूप है। विशेषज्ञों का कहना है इस पर मोनोक्लोनल एंटीबाडी काकटेल का भी असर नहीं होगा। दो दवा कंपनियों ने हाल ही में यह काकटेल इंजेक्शन बनाया था। उम्मीद की जा रही थी कोरोना के इलाज में यह बेहद कारगर होगा।

गांधी मेडिकल कालेज (जीएमसी) भोपाल से इस महीने 15 सैंपल जांच के लिए भेजे थे। मंगलवार को आई रिपोर्ट में एक सैंपल में डेल्टा प्लस वैरिएंट मिला है, बाकी में डेल्टा और अन्य वैरिएंट हैं। हालांकि, नया वैरिएंट मिलने की अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। भोपाल के सीएमएचओ डा. प्रभाकर तिवारी ने कहा कि रिपोर्ट अभी उन्होंने देखी नहीं है, इसलिए कुछ नहीं कह सकते।

देश में सिर्फ छह मामले
राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के डायरेक्टर डा. सुजीत कुमार सिंह बोले देश में अभी इस वैरिएंट के सिर्फ छह मामले सामने आए हैं, जबकि पूरी दुनिया में 150 से कम मामले हैं। यह डेल्टा वैरिएंट ही है। अभी यह कहना गलत होगा कि डेल्टा प्लस ज्यादा संक्रामक या घातक है। उन्होंने बताया तमिलनाडु समेत कुछ राज्यों में डेल्टा प्लस के मामले सामने आए हैं।
नहीं होता मोनोक्लोनल एंटीबाडी का फायदा

भोपाल एम्स के निदेशक डा. सरमन सिंह का कहना है कि डेल्टा प्लस वैरिएंट के देश में अभी बहुत कम मामले सामने आए हैं, लेकिन संक्रमण बढ़ने में देर नहीं लगती। इस पर मोनोक्लोनल एंटीबाडी का भी फायदा नहीं होता। हो सकता है, वैक्सीन का असर भी न हो। डेल्टा वैरिएंट तो फरवरी में ही मिल गया था, लेकिन डेल्टा प्लस अभी एम्स में जीनोम सिक्वेंसिंग में नहीं मिला है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!