भारत में रिकवरी दर बढ़कर 95.93% हुई, 80 हजार से नीचे आए कोरोना केस

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार धीमी पड़ने के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के करीब 67 हजार नए मामले सामने आए हैं और इस महामारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक रहने से रिकवरी दर बढ़कर 95.93 फीसदी हो गई है। इस बीच बुधवार को 34 लाख 63 हजार 961 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। देश में अब तक 26 करोड़ 55 लाख 19 हजार 251 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 67,208 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,97,00,313 हो गया।

इस दौरान एक लाख 03 हजार 570 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 84 लाख 91 हजार 670 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामले 38 हजार 692 कम होकर आठ लाख 26 हजार 740 रह गए हैं। देश में पिछले 71 दिनों में सक्रिय मामलों की यह न्यूनतम संख्या है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,330 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन लाख 81 हजार 903 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 2.78 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 95.93 फीसदी और मृत्यु दर 1.29 फीसदी हो गई है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 1696 घटकर 139744 हो गए हैं। इसी दौरान राज्य में 10567 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5679746 हो गई है जबकि 1236 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 115390 हो गया है। केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 2566 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 110226 रह गई है तथा 15689 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2639593 हो गई है जबकि 147 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11655 हो गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!