टाइगर से कम सुर्खियों में नहीं रहती हैं बहन कृष्णा

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा भले ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं लेकिन अपने भाई टाइगर से कम सुर्खियों में नहीं रहती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर तो उनकी लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग भी है। इसीलिए उनकी हर फोटो वायरल होने में देर नहीं लगती। कृष्णा श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर पूल की एक फोटो शेयर की है। इसमें कृष्णा ने स्काई ब्लू कलर की बिकिनी पहनी हुई है। पूल के बीचो बीच बेहद पोज देती हुई कृष्णा की अदाएं देखते ही बन रहीं है। अपनी इस इस फोटो के साथ कृष्णा ने कैप्शन में लिखा ‘हैप्पी वीक एंड ऑल’। कृष्णा की इस फोटो पर फैंस ने रिप्लाई देते हुए लिखा ‘हैप्पी वीकएंड ब्यूटीफुल’, किसी ने उन्हें ‘ऑसम बताया’ तो किसी ने फायर की इमोजी लगाते हुए यस लिखा। कृष्णा की खूबसूरती की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक ने तो लिख दिया कि ‘मेरा हाय टाइगर श्रॉफ को बोलना’। इसके अलावा पूल से बाहर निकलते हुए कृष्णा श्रॉफ ने अपनी फोटो इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है। इसमें उनकी टोंड बॉडी दिख रही है। इसके साथ कृष्णा ने लिखा है कि ‘इन माई एलीमेंट’ और इसके साथ पत्ती, फूल और पानी का इमोजी लगाया है। कृष्णा के हाथ और शरीर पर बने हुए टैटू भी नजर आ रहे हैं। फिटनेस के मामले में कृष्णा श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ दोनों एक दूसरे को टक्कर देते नजर आते हैं। ऐसा नहीं है कि कृष्णा ने पहली बार बिकिनी में फोटो शेयर की है। उनके इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो कई फोटोज नजर आएंगी। बता दें कि जैकी श्राफ आज भी फिल्मों में काम कर रहे हैं। उनके बेटे टाइगर श्रॉफ भी बॉलीवुड में अपनी जगह बनाते जा रहे हैं लेकिन बेटी कृष्णा श्रॉफ अभी भी फिल्मी चमक-धमक से दूर हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!