‘सीता’ के रोल के लिए कंगना और यामी को बताया बेहतर

मुंबई । ‘सीता’ के रोल के लिए कंगना और यामी को बेहतर बताया जा रहा है। साथ ही एक्ट्रेस करीना कपूर खान को बहिष्कार करने की मांग ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में बनी हुई है। बताया जा रहा है कि करीना कपूर ने ऑन स्क्रीन सीता का रोल निभाने के लिए 12 करोड़ रुपये की भारी मांग की है। इससे लोग उनकी आलोचना करने लगे हैं। ‘बॉयकॉट करीना खान’ ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में बना हुआ है। 
नेटिजंस ने ट्वीट्स के जरिये एक्ट्रेस को ट्रोल करने की कोशिश की है। कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि करीना ने एक पीरियड ड्रामा के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है, जिसमें उन्हें सीता का रोल निभाने की पेशकश की गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अलौकिक देसाई की फिल्म सीता के नजरिये से महाकाव्य रामायण को फिर से बताने जा रहा है और करीना कपूर इस फिल्म के लिए निर्माता की पहली पसंद हैं। एक सूत्र के हवाले से, रिपोर्ट में बताया गया है कि बेबो लगभग 6 से 8 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं, लेकिन इस पीरियड ड्रामा के लिए उन्होंने 12 करोड़ रुपये की मांग की है। 
ऐसा इसलिए है, क्योंकि फिल्म कम से कम 8 से 10 महीने की तैयारी और शूटिंग की डिमांड करती है। लेकिन यहां नेटिजंस के खयाल कुछ जुदा हैं। कोई सीता के रोल के लिए करीना से बेहतर कंगना रनौत को बता रहा है, तो कोई यामी गौतम को। एक यूजर लिखता है कि सीता के रोल के लिए कंगना सबसे बढ़िया एक्ट्रेस हैं, वहीं एक दूसरा यूजर यामी गौतम को रोल के लिए एकदम सही बता रहा है। फैन लिखता है, ‘मैं कंगना रनौत को सपोर्ट करता हूं, पर वे एक्टिंग करना नहीं जानती हैं, इसलिए सीता मां के रोल के लिए यामी गौतम सबसे बेहतर है।’ 

सम्बंधित खबरे

भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!