फिल्म ‘बेलबॉटम’ का इंतजार खत्म, 27 जुलाई को थियेटरों में रिलीज होगी अक्षय कुमार की ये जासूसी थ्रिलर

कोरोना के घटते मामलों और लॉकडाउन में ढील के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री की उम्मीदें भी बढ़ने लगी हैं। करीब डेढ़ सालों से बंद सिनेमा थियेटरों के भी खुलने के आसार दिखने लगे हैं। इसी को देखते हुए फिल्मों के रिलीज की तैयारी भी शुरू हो गई है। इस कड़ी में सबसे पहले सामने आये हैं अक्षय कुमार, जिन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। सुपरस्टार अक्षय कुमार की जासूसी थ्रिलर फिल्म बेलबॉटम 27 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खुद अक्षय कुमार ने ट्विटर पर इसका टीजर जारी कर इसकी जानकारी दी है। अक्षय ने इसका टीजर लॉन्च कर दिया है, जिसमें वह फॉर्मल सूट पहनकर दीवार पर लगे तारीख से साथ बढ़ रहे हैं। जब वो रुकते हैं तो पीछे की स्क्रीन 27 जुलाई आकर रुक जाती है। सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में अक्षय कुमार ने लिखा कि मुझे पता है आप बेसब्री से बेलबॉटम की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता। फिल्म पूरे दुनियाभर में बड़े स्क्रीन पर आ रही है। बेलबॉटम 27 जुलाई को थियेटर पर…

अक्षय कुमार इस साल के पहले ऐसे अभिनेता बन गए हैं जिनकी फिल्म बेलबॉटम को वर्ल्ड वाइड थियेटर रिलीज मिल रही है। पूरे दुनियाभर में बेलबॉटम को 27 जुलाई 2021 में रिलीज किया जाएगा। असीम अरोड़ा और परवेज शेख की लिखी फिल्म बेलबॉटम में अक्षय के साथ तीन हीरोइनें वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी हैं। फिल्म के डायरेक्टर रंजीत एम तिवारी हैं। रंजीत ने इससे पहले लखनऊ सेन्ट्रल का निर्देशन किया था। इलके अलावा असिस्टेंट डायरेक्टर के रुप में थैक्स मा, पटियाला हाउस, डी-डे और कट्टी-बट्टी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!