ड्रग माफिया को कफ सीरप बेच रहे दवा कारोबारी

जबलपुर ।

नशे के रूप में उपयोग की जा रही कफ सीरप के अवैध कारोबार में माढ़ोताल पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कफ सीरप की 120 शीशियां, दो मोटरसाइकिल एवं 10 हजार रुपये जब्त किए गए।

माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पांडेय शर्मा ने बताया कि कफ सीरप के अवैध कारोबार में अरविंद कुमार बांगर 45 वर्ष निवासी संत कबीर वार्ड हनुमान मंदिर के पास मछरयाई थाना मोतीनगर जिला सागर हाल मुकाम एमएल पटेल का मकान गौेरहा तालाब गंगानगर गढ़ा, रवि चौरसिया 28 वर्ष निवासी इंद्रा चौक माता मंदिर के सामने पनागर तथा सूरज पटेल 42 वर्ष निवासी खितौला मोड़ पालीवाल कालोनी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने दवाओं का नशा करने वालों तथा नशीली दवाओं के कारोबारियों की धरपकड़ के निर्देश दिए हैं।

मुखबिर से सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग कृष्णा सिटी मोड़ के पास खड़े हैं। जिनके पिट्ठू बैग में कफ सीरप भरा है। तीनों कफ सीरप बेचने के लिए नशेडि़यों से सौदेबाजी कर रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर तीनों को पकड़ लिया। पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो उसमें कफ सीरप की शीशियां मिलीं। कफ सीरप की खरीदी से संबंधित दस्तावेज वे पुलिस टीम को नहीं दे पाए।

मोटरसाइकिल एमपी 20 एमबी 3692 एवं एमपी 20 एमएल 7866 तथा कफ सीरप जब्त कर तीनों के विरुद्ध धारा धारा 8, 21, 22, एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 मप्र ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की गई। कफ सीरप कहां से खरीदी गई इसका पता लगाया जा रहा है। इधर प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि शहर के कई दवा कारोबारी ही ड्रग माफिया को कफ सिरप और नशे के रूप में उपयोगी अन्य दवाएं बेच रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!