वैक्सीनेशन सेंटर में भी 18 साल से बड़े हर शख्स का होगा CoWin ऐप पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली |

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड -19 टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य नहीं है। मंत्रालय ने ये भी कहा कि 18 साल से अधिक उम्र के हर शख्स को कोविड वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के साथ ऑफलाइन यानी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर जाकर कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा दी जा रही हे।

पीआईबी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि कोविन प्लेटफॉर्म वॉक-इन के अलावा टीकाकरण के लिए पंजीकरण के कई तरीकों में से एक है। बयान में कहा गया है कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता या आशा ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी मलिन बस्तियों में लाभार्थियों को टीकाकरण कवरेज का विस्तार करने के लिए साइट पर पंजीकरण का विकल्प चुनने के लिए कहती है।

आपको बता दें कि देश में अब 26 करोड़ के करीब लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। कोविन ऐप डिजिटल प्लेटफॉर्म ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए तैयार किया गया था, लेकिन बहुत सारे लोग स्मार्टफोन न होने या अन्य समस्याओं के कारण टीके के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अब यह अनिवार्य नहीं होगा कि टीकाकरण के लिए पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराके वैक्सीन लगवाने का अप्वाइंटमेंट लिया जाए। सरकार का कहना है कि नए फैसले से वैक्सीनेशन की गति बढ़ेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!