नौगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

श्रीनगर |

श्रीनगर शहर में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में नाैगाम वागूरा में छिपे दो से तीन आतंकियों में से सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया गया है। अन्य आतंकियों की तलाश जारी है। गत मंगलवार देर रात विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर एसओजी, सेना और सीआरपीएफ जवानों द्वारा चनाए गए तलाशी अभियान के दौरान वागूरा में इन आतंकियों की घेराबंदी की गई थी।

आतंकी ठिकाने की घेराबंदी करने के बाद देर रात तक दोनाें ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी रहा। इस बीच सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का कई बार मौका भी दिया परंतु आतंकियों ने जवाब में गोलीबारी जारी रखी। आज सुबह तड़के सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। आतंकी के मारे जाने के बाद गोलीबारी का सिलसिला रूक गया है। अभी तक मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षाबलों ने अन्य आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।

आपको बता दें कि पुलिस को मंगलवार की शाम को चला था कि था कि आतंकियों का एक दल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए श्रीनगर में घुसने की फिराक मे है। पुलिस को पता चला था कि यह आतंकी लालचौक से करीब 12 किलोमीटर दूर वागूरा, नौगाम में देखे गए हैं। पुलिस ने उसी समय सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर उन्हेंं पकडऩे के लिए एक अभियान चलाया। रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब जब जवान वागूरा में घेराबंदी करते हुए आगे बढऩे लगे तो एक मकान में छिपे आतंकियों ने उन पर गोली चला दी। जवानों ने भी खुद को बचाते हुए उन पर जवाबी फायर किया। इसके साथ ही वहां मुठभेड़ शुरू हो गई।

आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि आतंकियों की संख्या दो से तीन हो सकती है। आतंकी एक मकान में छिपे हैं। उन्हेंं सरेंडर कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वह लगातार फायरिंग कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!