बुधवार से पंजाब और राजस्थान में ढील, सिनेमा हॉल, मॉल्स, रेस्तरां खोलने की अनुमति

पंजाब सरकार ने मंगलवार को लॉकडाउन में कुछ ढील देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही बुधवार से रेस्तरां, सिनेमा हॉल और जिम 50 फीसद क्षमता के साथ खुल सकेंगे। आधिकारिक बयान के अनुसार शादियों और अंतिम संस्कार में 50 लोग शामिल हो सकते हैं। इससे पहले 20 लोगों की अनुमति थी। वहीं राजस्थान में भी सरकार ने पाबंदियों में कुछ ढील देने की घोषणा की है। राज्य में कल (16 जून 2021) से शॉपिंग मॉल और रेस्तरां खुल सकेंगे। साथ ही कांग्रेस सरकार ने जिम और स्मारकों को खोलने की अनुमति भी दी है।

पंजाब की नई गाइडलाइन

पंजाब में नई गाइडलाइन 25 जून तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान प्रदेश में नाइट कर्फ्यू 8 बजे से सुबह 5 बजे तक और वीकेंड कर्फ्यू शनिवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे कर रहेगा। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कोविड समीक्षा बैठक में सभी रेस्तरां, कैफे, फास्ट फूड शॉप, सिनेमा हॉल और जिम को अधिकतम 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने का आदेश दिया। वहीं वातानुकूलित बसें 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलेंगी। बार, पब और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

राजस्थान लॉकडाउन 2.0 गाइडलाइन

राजस्थान में लॉकडाउन 2.0 की गाइडलाइन में और अधिक छूट दी गई है। इस संबंध में दिशानिर्देश मंगलवार को जारी किए गए। राज्य में प्रतिबंधों में बुधवार बुधवार 16 जून सुबह 5 बजे से छूट बढ़ाई गई है। शनिवार शाम 5 से सोमवार सुबह 5 बजे तक जन अनुशासन वीकेंड कर्फ्यू रहेगा। इससे पहले समस्त बाजार/व्यवसायिक प्रतिष्ठान जो कि सोमवार से शुक्रवार तक खोलने की अनुमत थी। अब सोमवार से शनिवार तक खोले की परमिशन है। इसके अलावा प्रतिदिन शाम 5 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक जन अनुशासन कर्फ्यू रहेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!