एनपीपी नेता तिरोंग और उनके बेटे समेत 11 की हत्या

अरुणाचल प्रदेश के तिराप जिले में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) नेता तिरोंग अबोह और उनके बेटे समेत 11 लोगों की हत्या कर दी गई। नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (एनएससीएन) के उग्रवादियों ने मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे उनके काफिले पर उस वक्त हमला किया, जब वे असम से अपने विधानसभा क्षेत्र खोंसा जा रहे थे। 


तिरोंग अबोह 2014 में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल के टिकट पर खोंसा पश्चिम विधानसभा से विधायक चुने गए थे। वे इस बार एनपीपी के टिकट पर दोबारा इस सीट पर चुनाव लड़ रहे थे। अरुणाचल में 2 लोकसभा सीटों के साथ 60 विधानसभा सीटों पर भी चुनाव कराए गए थे।

साजिश करने वालों को बख्शेंगे नहीं- सीएम खांडू

डीजीपी एसबीके सिंह ने कहा कि तिरोंग के साथ उनके बेटे, अन्य परिजन और 4 सुरक्षाकर्मी थे। फायरिंग के दौरान 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने अस्पताल में दम तोड़ा। अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि इस हमले की साजिश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हमने इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 

एनपीपी अध्यक्ष ने गृहमंत्रालय से हस्तक्षेप की अपील की
मेघालय के मुख्यमंत्री और एनपीपी अध्यक्ष कोनराड के संगमा ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है। संगमा ने कहा- हम तिरोंग और उनके परिवार की हत्या से हैरान हैं। हम इस हमले की निंदा करते हैं। मोदीजी और राजनाथजी इस मामले में एक्शन लें।
 

घटना के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार- कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस ने इस घटना के लिए सत्ताधारी भाजपा पर आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि अगर केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार के दौरान जनप्रतिनिधियों की जान ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी खुद को सुरक्षित कैसे महसूस कर सकते हैं। पार्टी ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की और कहा कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनकी भाजपा सरकार राज्य में अराजकता और उपद्रव के लिए जिम्मेदार हैं।

  • खोंसा पश्चिम विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक थे तिरोंग
  • पुलिस ने कहा- घटना सुबह 11.30 बजे हुई, फायरिंग में 10 लोगों की मौके पर मौत
  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!