मुकुल रॉय के TMC लौटने के बाद बंगाल भाजपा के नेताओं में आपसी नाराजगी

कोलकाता| भारतीय जनता पार्टी (BJP) को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में वापसी करने वाले मुकुल रॉय को अब किसी तरह का खतरा नहीं रहा? जेड कैटिगरी की सिक्यॉरिटी प्राप्त मुकुल रॉय ने केंद्रीय बलों की सुरक्षा छोड़ने का फैसला किया है और इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय को लेटर लिखा है। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्रालय से कहा है कि उनकी सुरक्षा वापस ले ली जाए। हालांकि, गृहमंत्रालय की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। 

तृणमूल कांग्रेस में वापसी के 24 घंटे के भीतर ही मुकुल रॉय ने यह फैसला लिया है। भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहते हुए मुकुल रॉय को पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की Y+ सिक्यॉरिटी दी गई थी, जबकि चुनाव में राजनीतिक हिंसा की संभावना और खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इसी साल मार्च में उन्हें Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी।  
Z कैटिगरी की सुरक्षा के तहत 24 से 30 हथियारबंद कर्मी तैनात होते हैं, जो अलग-अलग पाली में काम करते हैं। रॉय नवंबर 2017 में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि बीजेपी में शुवेंदु अधिकारी का कद बढ़ने से वह नाराज थे और इसलिए टीएमसी में लौटने का फैसला किया।

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!